फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   fifa world cup 2018 iran vs portugal match 35 live updates

IRNvPOR: अंतिम-16 में पहुंचा पुर्तगाल, ईरान के साथ मैच हुआ 1-1 से ड्रॉ

Tue, 26 Jun 2018 03:35 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 26 Jun 2018 03:35 AM IST
विज्ञापन
fifa world cup 2018 iran vs portugal match 35 live updates
ईरान बनाम पुर्तगाल

फीफा वर्ल्ड कप 2018 में सोमवार को खेले गए ईरान और पुर्तगाल के बीच का मुकाबला 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ। इसके साथ ही पुर्टगाल की टीम अगले दौर में प्रवेश कर चुकी है। ग्रुप बी के तहत खेले गए इस मुकाबले में पुर्तगाल की तरफ से क्वारेसमा ने 45वें मिनट में शानदार गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। वहीं, ईरान की तरफ से आखिरी पलों में स्थानापन्न खिलाड़ी अनसारीफार्ड ने 90 +2:48 मिनट में पेनल्टी गोल कर स्कोर को 1-1 से बराबरी की।

विज्ञापन


पहले हाफ के 44वें मिनट तक दोनों टीमों के बीच कोई नहीं हुआ था, लेकिन 45वे मिनट में पुर्तगाल की तरफ से क्वारेसमा ने बेहतरीन गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। पहले हाफ के शुरुआत से ही पुर्तगाल की टीम ईरानी टीम पर हावी रही। पहले हाफ तक पुर्तगाल के पास गोल करने के कई मौके थे लेकिन उन्होंने सिर्फ एक ही मौके को भुना पाए। वहीं, ईरान को पहले हाफ में गोल करने के मौके कम मिले। पुर्तगाल की टीम हमेशा से ईरान पर दबाव बना के रखी। दूसरे हाफ में ईरान की टीम पुर्तगाल के स्कोर की बराबरी करने के लिए काफी मशक्कत कर रही थी, लेकिन 90 +2:48 मिनट में अनसारीफार्ड ने पेनल्टी को गोल में बदलकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि ग्रुप बी में स्पेन और पुर्तगाल दोनों के 5-5 अंक हो गए हैं, लेकिन स्पेन की टीम इस ग्रुप में टॉप पर है। दूसरे नंबर पर पुर्तगाल की टीम है। वहीं, चार अंकों के साथ ईरान तीसरे नंबर पर है, जबकि मोरक्को एक अंकों के साथ चौथे स्थान पर मौजूद है। अपने पहले मैच में स्पेन के खिलाफ हैट्रिक गोल करने वाले रोनाल्डो पर इस मुकाबले को जिताने का पूरी जिम्मा था, लेकिन यह मुकाबला 1-1 की बराबरी परसमाप्त हुआ। हालांकि, रोनाल्डों को इस मुकाबले में कई मौके मिले, पर वह उस मौके को सही से भुना नहीं पाए। 33 वर्षीय रोनाल्डो इस वक्त हालांकि शानदार फॉर्म में चल रहे हैं, लेकिन इस मैच में वह थोड़ा असफल रहे। इस मुकाबले में वह लियोनेल मेसी की तरह पेनल्टी गोल करने से चूक गए। जिसका नतीजा यह रहा कि पुर्तगाल को यह मैच 1-1 से ड्रॉ खेलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, 50वें मिनट में पेनल्टी एरिया में रोनाल्डो के कब्जे में गेंद थी, एजतोलाही भाग कर आए और उन्हें फाउल करा दिया। जिसके बाद पेनल्टी रिव्यू लिया गया। रेफरी ने पेनल्टी रिव्यू को वीएआर के जरिए चेक किया। पेनल्टी रिव्यू देने की वजह से ईरानी खिलाड़ी रेफरी से उलझने लगे, जिस कारण हाजीसाफी को येलो कार्ड दिखाया गया। 52वें मिनट में पुर्तगाल को पेनल्टी मिली, जिसका फायदा रोनाल्डो नहीं उठा पाए और पेनल्टी गोल करने से चूक गए। रोनाल्डो के शॉट का ईरानी गोलकीपर बेइरानवंद ने बेहतरीन बचाव किया।

बता दें कि इस मुकाबले में पुर्तगाल टीम का पूरा दारोमदार उन्हीं के जिम्मे था, लेकिन वह नाकाम रहे। गौरतलब है कि पुर्तगाल और ईरान 12 साल बाद विश्व कप के किसी मुकाबले में आमने-सामने हुए थे। इन दोनों के बीच एकमात्र मुकाबला 2006 में खेला गया था, जिसमें रोनाल्डो के विश्व कप के पहले गोल के दम पर पुर्तगाल ने ईरान को 2-0 से शिकस्त दी थी। एक गोल डिगो ने किया था। पुर्तगाल की टीम पिछले 16 साल किसी भी एशियन देश के खिलाफ विश्व कप में हारी नहीं है। 2002 में उसे दक्षिण कोरिया के हाथों आखिरी बार हार मिली थी। अगली स्लाइड में जानिए मैच से जुडे़ वीडियो और हर अपडेट्सः 

अगली स्लाइड में जानिए मैच से जुडे़ वीडियो और हर अपडेट्सः 

fifa world cup 2018 iran vs portugal match 35 live updates
रोनाल्डो
स्कोर- ईरान 1ः पुर्तगाल 1

फुलटाइम

90+2:45 मिनटः ईरान के स्थानापन्न खिलाड़ी अनसारीफार्ड ने पेनल्टी गोल कर स्कोर को किया 1-1 से बराबर। ईरान को पेनल्टी मिली, जिसका फायदा उठाते हुए ईरान ने पुरत्गाल के स्कोर को बराबरी किया।

 


85 मिनटः दूसरे हाफ का खेल खत्म होने में महज 5 मिनट का समय बचा है। ईरान को किसी भी हाल को पुर्तगाल के स्कोर की बराबरी करनी होगी।

83 मिनटः पुर्तगाल के कप्तान रोनाल्डो को येलो कार्ड दिखाया गया।

69 मिनटः पुर्तगाल ने अपनी टीम में बदलाव किया। क्वारेसमा की जगह बरनार्डो सिल्वा को शामिल किया गया है। वहीं, ईरान ने भी दूसरा बदलाव किया। जहांबख्श की जगब घोड्डोज को मैदान पर बुलाया गया।

66 मिनटः एक बार रोनाल्डो के पास गोल करने का शानदार मौका था। उन्होंने 20 यार्ड से अच्छा शॉट लगाया था लेकिन नाकाम रहे।

57 मिनटः ईरान की टीम में बदलाव किया गया। हाजीसाफी की जगह मोहम्मदी को शामिल किया गया।

54 मिनटः ईरान के खिलाड़ी अजमोउन को येलो कार्ड दिखाया गया।

52 मिनटः पुर्तगाल को पेनल्टी मिली, जिसका फायदा रोनाल्डो नहीं उठा पाए और पेनल्टी गोल करने से चूक गए। रोनाल्डो के शॉट का ईरानी गोलकीपर बेइरानवंद ने बेहतरीन बचाव किया।

52 मिनटः पेनल्टी रिव्यू देने के कारण ईरानी खिलाड़ी रेफरी से उलझने लगे, जिस कारण हाजीसाफी को येलो कार्ड दिखाया गया।

51 मिनटः रेफरी ने पेनल्टी रिव्यू का वीएआर चेक किया।

50 मिनटः पेनल्टी एरिया में रोनाल्डो के कब्जे में गेंद थी, एजतोलाही भाग कर आए और उन्हें फाउल करा दिया। जिसके बाद पेनल्टी रिव्यू लिया गया है।

46 मिनटः दूसरे हाफ का खेल शुरू

हाफ टाइमः  ईरान 0ः पुर्तगाल 1

पहले हाफ का खेल खत्म

पहले हाफ तक का स्टैट्स

पोजेशन
ईरान-29, पुर्तगाल-71

गोल एटेंप्ट्स
ईरान 2 ऑफ टारगेट, 1 ऑन टारगेट
पुर्तगाल 4 ऑफ टारगेट, 5 ऑन टारगेट
कॉर्नर
ईरान 0, पुर्तगाल-5
फाउल
ईरान 5, पुर्तगाल 3

45 मिनटः ...और ये गोल। क्वारेसमा ने 45वें मिनट में गोल कर पुर्तगाल को 1-0 की बढ़त दिला दी।
 


40 मिनटः 40 यार्ड के भीतर ने रोनाल्डो ने शानदार शॉट लगाया, लेकिन ईरान के खिलाड़ी बेइरानवंद के हाथ से लगकर गेंद बाहर निकल गई। यह रोनाल्डो का तीसरी शॉट था। 

40 मिनटः हाफ टाइम होने में महज 5 मिनट का समय बचा है, लेकिन दोनों ही टीम अभी तक बढ़त लेने में नाकाम रही है।

34 मिनटः ईरान को फ्री किक मिली। एजतोलाही ने शानदार शॉट लगाया जिसका पेट्रीसियो ने अपने हेडर से अच्छा बचाव किया।

33 मिनटः पुर्तगाल के खिलाड़ी ग्वेरेरो को येलो कार्ड दिखाया गया। जहांबख्श को फाउल करने करने के लिए उन्हें येलो कार्ड दिखाया गया।

26 मिनटः अभी तक खेले गए 26 मिनट के मुकाबले में पुर्तगाल की टीम ईरानी टीम पर काफी हावी रही। 

16 मिनटः  पुर्तगाल को फ्री किक मिली। रोनाल्डो ने शॉट लगाया, लेकिन गेंद गोलपोस्ट के उपर से निकल गई। पुर्तगाल को कॉर्नर मिला। रोनाल्डो का यह दूसरा शॉट था।

9 मिनटः एक बार फिर पुर्तगाल के पास गोल करने का अच्छा मौका था और उन्होंने गोल पोस्ट में भेदने की कोशिश भी की लेकिन ईरानी गोलकीपर ने अच्छा बचाव किया। मगर एजतोलाही ने इसे हुक किया, लेकिन मारियो के पास गोल करने मौका था, लेकिन वह चूक गए।

7 मिनटः ईरान के पास गोल करने का शानदार मौका था, लेकिन वह उस मौके को भुना नहीं पाए।

3 मिनटः रोनाल्डो के पास अच्छा मौका और उन्होंने गोल करने की शानदार कोशिश की, लेकिन ईरानी गोलकीपर का बेहतरीन बचाव करते हुए उन्हें नाकाम कर दिया। रोनाल्डो ने दागा खएला का पहला शॉट।

1 मिनटः दोनों टीमों के बीच मुकाबला शुरू।

दोनों टीमें राष्ट्रगान के लिए मैदान पर आ चुकी हैं।

नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम में आपका स्वागत है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैंः

 


ईरानः बेइरानवंद, हाजीसाफी, एजतोलाही, पौरालिगंजी, इब्राहिमी, अमिरी, तोराबी, जहांबख्श, होसेइनी, अजमोउन, रेजियान।

पुर्तगालः पेट्रीसियो, सेड्रिक, पेपे, फोंटे, ग्वेरेरो, विलियम, एड्रियान सिल्वा, मारियो, क्वारेसमा, आंद्रे सिल्वा, रोनाल्डो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed