फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Fifa world cup 2018: iran vs morocco match preview

फीफा विश्व कप 2018: ईरान और मोरक्को के बीच होगा कड़ा मुकाबला

Fri, 15 Jun 2018 12:02 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 15 Jun 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
Fifa world cup 2018: iran vs morocco match preview
ईरान बनाम मोरक्को

मैदान के बाहर के तमाम विवादों को दरकिनार कर ईरानी टीम शुक्रवार को जब विश्व कप के अपने पहले मैच में मोरक्को के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो उसका लक्ष्य जीत के साथ शुरुआत करना होगा। उसके दोनों मैत्री मैच रद कर दिए गए और एक नामी कंपनी ने उसे किट देने से इनकार कर दिया। हालांकि कोच कार्लोस कुइरोज का मानना है कि नाइकी का उनकी टीम को विश्व कप किट नहीं देने के फैसले से खिलाड़ी एकजुट हुए हैं। इसका फायदा उन्हें मैदान में मिलेगा। नाइकी ने कहा था कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी प्रतिबंधों के चलते उन्हें फुटबॉल के जूते मुहैया करने से मना कर दिया है।

विज्ञापन


इन पर रहेगी निगाह 
ईरान 
सरदार : मो सालाह की गैरमौजूदगी में 23 वर्षीय युवा स्ट्राइकर सरदार अजमोह पर टीम का दारोमदार होगा। अपनी फुर्ती के लिए मशहूर सरदार ने मात्र 33 मैचों में ईरान के लिए 23 गोल दागे हैं। 
विज्ञापन

करीम : 28 वर्षीय फॉरवर्ड करीम भी शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने ईरान के लिए 64 मैचों में 17 गोल किए हैं। 

मोरक्को
मेधी बेनातिया : 31 वर्षीय कप्तान मेधी पर टीम काफी निर्भर है। उन्होंने टीम को विश्व कप के लिए क्वालिफाई करवाने में अहम भूमिका निभाई है। इस सेंटर बैक ने 56 मैच में खुद दो गोल किए हैं पर साथियों को गोल करने में पूरी मदद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयूब अल काबी : 24 वर्षीय अयूब एल काबी पर सभी की निगाहें रहेंगी। इस युवा फॉरवर्ड ने मात्र नौ मैचों में मोरक्को के लिए 11 गोल किए हैं। 

विश्व कप में दोनों टीमें

Fifa world cup 2018: iran vs morocco match preview
ईरान बनाम मोरक्को
रैंकिंग : 37
1978, 1998, 2006, 2014
मैच : 12, जीते : 01, ड्रॉ : 03, हारे : 08, गोल किए : 07, खाए : 22

विश्व कप में मोरक्को
रैंकिंग : 41
1970, 1986, 1994, 1998
मैच : 13, जीते : 02, ड्रॉ : 04, हारे : 07, गोल किए : 12, खाए : 18
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed