मां से झूठ बोलकर रोनाल्डो ने शुरू किया फुटबॉल खेलना, अब जलवा ऐसा कि हुनर ने बना दिया बेहद अमीर
फीफा वर्ल्ड कप का आगाज 14 जून से मास्को में हो रहा है। फुटबॉल के इस महाकुंभ में दुनिया भर की 32 टीमें हिस्सा ले रही है। रूस के 11 शहरों के शहर के 12 स्टेडियम में वर्ल्ड कप के मैच खेले जाएंगे। यह विश्व कप कई दिग्गज फुटबॉलरों के लिए हो सकता है कि आखिरी विश्व कप हों। इसमें एक नाम दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में शुमार क्रिस्टियानो रोनाल्डो का है। रियल मैड्रिड की तरफ से खेलने वाला यह स्टार फुटबॉलर पूरी दुनिया में तहलका मचाए हैं।
रूस में आयोजित विश्व कप फुटबॉल में मां से झूठ बोलकर फुटबॉल खेलने वाले पुर्तगाल का यह 33 साल का कप्तान अपने कदमों का जादू किस तरह बिखेरेगा, यह तो वक्त ही बताएगा लेकिन इतना तो तय है कि वह अपने चाहने वालों को निराश नहीं करेगा। दरअसल, रोनाल्डों के फुटबॉल की दुनिया में कदम रखने की कहनी काफी दिलचस्प है। फुटबॉल की दीवानगी रोनाल्डो के दिमाग पर इस कदर छाई हुई थी कि वह स्कूल से आने के बाद मां से झूठ बोलकर फुटबॉल खेलने चले जाया करते थे। उस समय वह केवल 11 साल के थे।
गौरतलब है कि साल 2002 में जब रोनाल्डों ने फुटबॉल की दुनिया में कदम रखा तो उन्होंने सिर्फ 5 गोल दागे थे, लेकिन अपने अगले 10 साल के करियर में उन्होंने 400वां गोल दागे। यही वजह है कि आज पूरी दुनिया में रोनाल्डों का नाम काफी लोकप्रिय है।
3 फरवरी 1950 को जन्मे रोनाल्डो दुनिया का सबसे धनवान फुटबॉलरों में से एक हैं। 16 साल की उम्र में उन्हें 14 मिलियन डॉलर का भुगतान किया गया था। साल 2003 में रोनाल्डो जब 16 साल के थे तब मैनचेस्टर यूनाइटेड ने उन्हें 14 मिलियन डॉलर का भुगतान किया था। इतनी कम उम्र में इतनी बड़ी राशि का भुगतान एक रिकॉर्ड है। 2004 के एफए कप में रोनोल्डो के 3 गोलों की मदद से मैनचेस्टर चैम्पियन बना था। 2009 में रियल मैड्रिड ने रोनाल्डो की कीमत रिकॉर्ड 131 मिलियन अमेरिकी डॉलर लगाई।
बता दें कि पिछले साल ही रोनाल्डो ने 93 मिलियन डॉलर का एक घर खरीदा, जिसमें से रियल मैड्रिड द्वारा वेतन और बोनस के रूप में 58 मिलियन डॉलर का भुगतान किया गया। रोनाल्डो की कमाई ने उन्हें लगातार चौथे वर्ष के लिए सबसे ज्यादा भुगतान वाला फुटबॉल खिलाड़ी और 2017 का उच्चतम भुगतान वाला पेशेवर एथलीट बना दिया। सेलिब्रिटी नेटवर्थ के अनुसार 2017 में रोनाल्डो की नेट अनुमानित वर्थ 400 मिलियन डॉलर रही।