{"_id":"5b1e76784f1c1bb51e8b53fc","slug":"fifa-world-cup-2018-brazil-legend-pele-may-be-miss-opening-ceremony","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीफा विश्वकप उद्धाटन समारोह की चमक पड़ी फीकी, महान फुटबॉलर पेले के हिस्सा लेने पर सस्पेंस","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
फीफा विश्वकप उद्धाटन समारोह की चमक पड़ी फीकी, महान फुटबॉलर पेले के हिस्सा लेने पर सस्पेंस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 11 Jun 2018 06:47 PM IST
विज्ञापन
पेले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीफा वर्ल्ड कप 2018 की शुरुआत मॉस्को में होगी। इसके शुरू होने में महज तीन दिन बचे हैं। दुनिया भर की 32 टीमें 14 जून से रूस में विश्व विजेता बनने के लिए पूरी जी जान लगा देंगी। रूस के 11 शहरों के 12 मैदानों में वर्ल्ड कप के मैच खेले जाएंगे। मगर उससे पहले खबर यह है कि फीफा विश्व कप के उद्घाटन सामरोह में पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील के महान दिग्गज फुटबॉलर पेले ओपनिंग सेरेमनी से गायब रह सकते हैं। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण उनका रूस का दौरा रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि उद्घाटन मैच मेजबान रूस और सऊदी अरब के बीच 14 जून 2018 को भारतीय समयानुसार रात 8.30 बजे से खेला जाएगा, जबकि वर्ल्ड कप का फाइनल 15 जुलाई 2018 को मास्को में भारतीय समयानुसार रात 8.30 बजे से खेला जाएगा।
विज्ञापन
सामाचार एजेंसी EFE की रिपोर्ट के मुताबिक, पेले के एक प्रवक्ता ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि उनकी तबियत खराब है। उन्हें पैरों में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि ब्राजील के साथ तीन बार विश्व कप का खिताब जीतने वाले पेले को रूस में होने वाले फीफा विश्व कप टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी में अन्य अतिथियों के साथ आमंत्रित किया गया था।
विज्ञापन
बता दें कि 77 साल के पेले अब तक अपने शरीर के अंगों में हुई परेशानियों को कारण कई ऑपरेशन करा चुके हैं। हाल ही के कुछ दिनों पहले उन्होंने विश्व कप में ब्राजील के प्रदर्शन को लेकर चिंता जताई थी। पेले ने कहा था कि वह ब्राजील की टीम से संतुष्ट नहीं है।