फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA Women's World Cup: Germany beat Morocco 6-0 with the help of Pope's two goals, Italy beat Argentina

FIFA Women's World Cup: पोप के दो गोलों की मदद से जर्मनी ने मोरक्को को 6-0 से रौंदा, इटली ने अर्जेंटीना को हरा

Tue, 25 Jul 2023 02:35 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 25 Jul 2023 02:35 AM IST
सार

पोप पिछले साल यूरोपियन चैंपियनशिप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ चोट के कारण नहीं खेल पाई थी। उन्होंने 11वें मिनट में हेडर से गोल किया और 39वें मिनट में हेडर से एक और गोल कर दिया।

विज्ञापन
FIFA Women's World Cup: Germany beat Morocco 6-0 with the help of Pope's two goals, Italy beat Argentina
जर्मनी ने मोरक्को को हरा दिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एलेक्जेंड्रा पोप के दो गोलों की मदद से जर्मनी ने फीफा महिला विश्व कप में मोरक्को को 6-0 से रौंद दिया। मोरक्को की टीम पहली बार इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही है। वह अरब और उत्तरी अफ्रीका की पहली टीम है, जिसने महिला विश्व कप के लिए क्वालिफाई किया है। पोप ने अपने गोल पहले हाफ में किए थे, उसके बाद जर्मनी ने चार गोल और किए। जीत का अंतराल अभी तक इस बार टूर्नामेंट में सर्वाधिक है।
विज्ञापन

पोप पिछले साल यूरोपियन चैंपियनशिप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ चोट के कारण नहीं खेल पाई थी। उन्होंने 11वें मिनट में हेडर से गोल किया और 39वें मिनट में हेडर से एक और गोल कर दिया। क्लारा (46वां मिनट) ने स्कोर 3-0 कर दिया। मोरक्को की हनाने ने 54वें और यास्मिन ने 79वें मिनट में गलती से आत्मघाती गोल कर बैठीं।

Germany 6-0 Morocco: Women's World Cup 2023 – as it happened | Women's  World Cup 2023 | The Guardian
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में जाम्बिया और ब्राजील से पराजित होने वाली जर्मनी की टीम ने इस मैच से अपनी दावेदारी पेश की है। दो बार (2003 और 2007) की चैंपियन रही जर्मनी पिछले आठ विश्व कप में कम से कम क्वार्टर फाइनल तक पहुंची है। अभी टीम ग्रुप एच में शीर्ष पर है, अभी कोलंबिया और दक्षिण कोरिया ने अपने मैच खेलने हैं। जर्मनी का अगला मैच कोलंबिया से है। मोरक्को को दिक्षण कोरिया से खेलना है।
विज्ञापन

क्रिस्टिना के गोल से इटली ने अर्जेंटीना को हराया

Fifa Women's World Cup LIVE: Italy vs Argentina score, commentary & updates  from Group G game - Live - BBC Sport

क्रिस्टिना गिरेल के 87वें मिनट में किए गोल की मदद से इटली ने महिला फीफा विश्व कप में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया। क्रिस्टिना मैच में 83वें मिनट में उतरी थी और चार मिनट के अंदर अपने हेडर से गोल कर दिया, जो निर्णायक साबित हुआ।

इटली की टीम विश्व कप में कभी पहला मैच नहीं हारी लेकिन इस बार उसकी टक्कर अर्जेंटीना से थी जो दिग्गज लियोनल मेसी की अगुवाई में अपनी पुरुष टीम के विश्व कप जीतने से काफी प्रेरित है। हालांकि इस मैच में पूरी तरह इटली का दबदबा रहा।

इटली ने पहले हाफ में भी दो गोल किए थे लेकिन उन्हें ऑफ साइड करार दिया गया था। इटली 2019 में चीन को 2-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी। क्वार्टर फाइनल में उसे नीदरलैंड से हार मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed