{"_id":"5b1df7234f1c1bf26e8b7470","slug":"fifa-wc-2018-mohamed-salah-back-to-practice","type":"story","status":"publish","title_hn":"FIFA WC 2018: मिस्र स्टार सालाह को मैदान में देख खिले प्रशंसकों के चेहरे","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
FIFA WC 2018: मिस्र स्टार सालाह को मैदान में देख खिले प्रशंसकों के चेहरे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 11 Jun 2018 07:53 PM IST
विज्ञापन
मिस्र के स्टार मोहम्मद सालाह को चैंपियंस लीग फाइनल में कंधे में चोट लग गई थी जिससे उनके विश्वकप में खेलने की उम्मीदों को झटका लगा था। लिवरपुल के लिए सीजन में 44 गोल करने वाले सालाह चोट लगने के बाद रविवार को जब पहली बार कैरो स्टेडियम में दिखे तो प्रशंसकों ने जमकर उनकी हौसलाअफजाई की।
विज्ञापन
1990 के बाद पहली बार विश्वकप में हिस्सा ले रही मिस्र की टीम का अभ्यास देखने के लिए हजारों दर्शक जमा थे। सालाह ने भी प्रशसंकों को निराश नहीं किया और बेंच से उठकर हल्की ड्रिब्लिंग भी की। मिस्र की टीम सात बार अफ्रीकी चैंपियन रही है, लेकिन विश्व कप में उसने तीसरी बार क्वालीफाई किया है। टीम का पहला मैच 15 जून को दो बार चैंपियन रही उरुग्वे से है।
विज्ञापन