{"_id":"5f3d64d48ebc3e3d0c710ad4","slug":"fifa-shapes-new-rule-to-help-players-switch-national-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय टीम बदलने को लेकर फीफा ला रहा है नए नियम","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
राष्ट्रीय टीम बदलने को लेकर फीफा ला रहा है नए नियम
Thu, 20 Aug 2020 07:46 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 20 Aug 2020 07:46 AM IST
विज्ञापन
फीफा
- फोटो : सोशल मीडिया
विश्व फुटबॉल की संचालन संस्था फीफा ने बुधवार को घोषणा की कि वह खिलाड़ियों को दूसरी राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करने के संबंध में नए नियम लेकर आ रहा है जो नई टीम से जुड़ने में फुटबॉलरों के लिए मददगार साबित होगा।
विज्ञापन
प्रस्तावित नियमों से उन खिलाड़ियों को नए मौके देगा जो कई देशों से खेलने के पात्र हैं लेकिन उन्हें अपनी पहली राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व ही करना पड़ता है जिसकी तरफ से प्रतिस्पर्धी मैच में केवल एक मिनट के लिए खेलने पर भी वह नियमों से बंध जाते हैं।
विज्ञापन
नए नियमों से उन खिलाड़ियों को दूसरी टीम से जुड़ने में मदद मिलेगी जिन्होंने अपनी पहली टीम का 21 साल का होने से पहले अधिकतम तीन बार और कम से कम तीन साल पहले प्रतिनिधित्व किया हो। इनमें टूर्नामेंट के क्वालीफाईंग मैच भी शामिल हैं।
विज्ञापन
अगर इन नियमों को फीफा की 18 सितंबर को होने वाली ऑनलाइन कांग्रेस 211 सदस्य देशों की मंजूरी मिल जाती है तो उन्हें अगले महीने से लागू कर दिया जाएगा।