फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA releases World Cup 2022 schedule, four games a day during group stage

FIFA 2022 विश्व कप का शेड्यूल जारी, 12 दिन तक चलने वाले ग्रुप चरण में रोजाना चार मैच होंगे

Wed, 15 Jul 2020 08:26 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 15 Jul 2020 08:26 PM IST
सार

फीफा टूर्नामेंट का ड्रॉ मार्च 2022 के अंत में या अप्रैल 2022 के शुरू में कराने की योजना बना रहा है। तब तक फाइनल्स में खेलने वाली 32 में से 30 टीमें तय हो जाएंगी। यह अंतिम विश्व कप है जिसमें 32 टीमें हिस्सा लेंगी। अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की संयुक्त मेजबानी में होने वाले 2026 विश्व कप में 48 देश हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
FIFA releases World Cup 2022 schedule, four games a day during group stage
कतर वर्ल्ड कप - फोटो : ट्विटर

विस्तार

फीफा विश्व कप 2022 के ग्रुप चरण के मुकाबले 12 दिन तक चलेंगे जिसमें रोजाना चार मैच खेले जाएंगे और नॉकआउट मुकाबले अगर अतिरिक्त समय में खिंचते हैं तो कतर में मध्यरात्रि के बाद भी खेले जाएंगे। फुटबॉल की वैश्विक संस्था फीफा ने बुधवार को पहले ऐसे विश्व कप का कार्यक्रम जारी किया जो नवंबर और दिसंबर में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के दौरान मुकाबले स्थानीय समयानुसार दोपहर एक बजे (ग्रीनविच मानक समय के अनुसार सुबह 10 बजे), शाम चार बजे (ग्रीनविच मानक समय के अनुसार दोपहर एक बजे), शाम सात बजे (ग्रीनविच मानक समय के अनुसार शाम चार बजे) और रात 10 बजे (ग्रीनविच मानक समय के अनुसार शाम सात बजे) शुरू होंगे।
विज्ञापन


फीफा ने बयान में कहा, 'ग्रुप में टीमों का फैसला होने के बाद घर में मैच देखने वाले दर्शकों के लिए मैच के शुरुआत के बेहतर समय की संभावना पर चर्चा की जाएगी और बेशक कतर के दर्शकों को ध्यान में रखते हुए स्टेडियमों में मुकाबलों का आवंटन होगा।'
विज्ञापन


पश्चिम एशिया में होने वाले पहले फुटबॉल विश्व कप की शुरुआत मेजबान कतर के मुकाबले के साथ होगी जो 21 नवंबर को दोपहर एक बजे 60 हजार दर्शकों की क्षमता वाले अल बायत स्टेडियम में खेला जाएगा। फाइनल 18 दिसंबर को शाम छह बजे से 80 हजार दर्शकों की क्षमता वाले लुसेल स्टेडियम में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूरोपीय सत्र पर अधिक असर नहीं पड़े इसके कारण इस बार टूर्नामेंट 28 दिन तक चलेगा जबकि रूस में पिछला टूर्नामेंट 32 दिन तक खेला गया था। इस टूर्नामेंट के लिए दोहा के करीब आठ स्थलों का इस्तेमाल किया जाएगा। टीमों और प्रशंसकों को मैच देखने के लिए विमान से कतर की यात्रा करने की जरूरत नहीं होगी क्योंकि स्टेडियम 30 मील के दायरे में हैं।

दोनों सेमीफाइनल रात 10 बजे शुरू होंगे और अगर ये अतिरिक्त समय में खिंचते हैं, या चोट के कारण लंबा ब्रेक लेना पड़ता है या वीडियो रैफरल के कारण नियमित समय में विलंब होता है तो कतर में नया दिन शुरू हो जाएगा। ग्रुप चरण और प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले के बीच कोई ब्रेक नहीं होगा। अधिकतर टीमों को मैचों के बीच में तीन दिन का आराम मिलेगा जो फीफा का कहना है कि खेल प्रदर्शन के लिए आदर्श है। अंतिम दो प्री प्री क्वार्टर फाइनल खेलने वाली टीमों को हालांकि सिर्फ दो दिन का आराम मिलेगा। तीसरे स्थान के प्ले आफ में सेमीफाइनल में हारने वाली एक टीम को दो दिन जबकि दूसरी टीम को तीन दिन का आराम मिलेगा।


फीफा टूर्नामेंट का ड्रॉ मार्च 2022 के अंत में या अप्रैल 2022 के शुरू में कराने की योजना बना रहा है। तब तक फाइनल्स में खेलने वाली 32 में से 30 टीमें तय हो जाएंगी। यह अंतिम विश्व कप है जिसमें 32 टीमें हिस्सा लेंगी। अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की संयुक्त मेजबानी में होने वाले 2026 विश्व कप में 48 देश हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed