{"_id":"5f63acfe089db46edd27fd53","slug":"fifa-releases-new-ranking-amid-covid-19-epidemic-belgium-continues-to-top","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19 महामारी के बीच फीफा ने जारी की नई रैंकिंग, बेल्जियम शीर्ष पर कायम","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
कोविड-19 महामारी के बीच फीफा ने जारी की नई रैंकिंग, बेल्जियम शीर्ष पर कायम
Fri, 18 Sep 2020 12:07 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ज्यूरिख
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ज्यूरिख
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 18 Sep 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
बेल्जियम फुटबॉल टीम
कोरोना महामारी की वजह से लंबे समय तक बंद रहे फुटबॉल टूर्नामेंट के बाद बृहस्पतिवार को फीफा ने पुरूष विश्व रैंकिंग जारी की। पांच महीने बाद सितंबर में फुटबॉल गतिविधियों के बहाल होने के बाद बेल्जियम अभी भी शीर्ष पर कायम है। शीर्ष चार स्थान में कोई बदलाव नहीं हुआ है जिसमें बेल्जियम के बाद 2018 विश्व कप विजेता फ्रांस, ब्राजील और इंग्लैंड शामिल हैं।
विज्ञापन
मौजूदा यूरोपीय और यूएफा नेशन्स लीग चैम्पियन पुर्तगाल दो पायदान के फायदे से पांचवें स्थान पर पहुंच गया। फीफा दिसंबर के शुरू में 2022 विश्व कप के लिए यूरोपीय क्वालीफाइंग ग्रुप तय करेगा और नवंबर के अंतरराष्ट्रीय ब्रेक के बाद रैंकिंग से इसकी वरीयता तय होगी।
विज्ञापन
शीर्ष 10 रैंकिंग की यूरोपीय टीमों को ग्रुप में शीर्ष वरीयता मिलेगी जिसमें केवल विजेता टीम ही कतर में होने वाले फाइनल्स टूर्नामेंट के लिए सीधे क्वालीफाई करेगी। तीन और टीमें मार्च 2022 में होने वाले प्ले आफ के जरिए क्वालीफाई करेंगी।
विज्ञापन