{"_id":"5fe6074fca9684629073b8a8","slug":"fifa-provides-breakdown-of-expanded-32-team-2023-women-world-cup-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीफा ने की 32 टीमों के महिला विश्व कप के कोटे की घोषणा ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
फीफा ने की 32 टीमों के महिला विश्व कप के कोटे की घोषणा
Fri, 25 Dec 2020 09:10 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ज्यूरिख
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ज्यूरिख
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 25 Dec 2020 09:10 PM IST
विज्ञापन
फीफा
- फोटो : सोशल मीडिया
कोंकाकाफ को 2023 में होने वाले महिला फुटबॉल विश्व कप में चार सीधे कोटे मिलेंगे जबकि क्षेत्र की दो और टीमें दस टीमों के प्लेआफ के जरिए प्रवेश कर सकती हैं। अमेरिका, कनाडा और जमैका ने पिछले साल फ्रांस में 24 टीमों के विश्व कप में क्षेत्र की नुमाइंदगी की थी। कोंकाकाफ क्षेत्र में उत्तर और मध्य अमेरिका और कैरेबियाई देश आते हैं।
विज्ञापन
फीफा ने गुरुवार को 32 टीमों के टूर्नामेंट के कोटों का एलान किया। यूरोप को 11 सीधे कोटे मिलेंगे जबकि एशिया को छह और अफ्रीका को चार कोटा स्थान मिलेंगे। दक्षिण अमेरिका को चार और ओशेनिया को एक कोटा स्थान मिला है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड मेजबान होने के नाते सीधे क्वालीफाई कर चुके हैं। उनके कोटा स्थान उनके परिसंघ को मिले कोटा स्थानों में से लिए गए हैं। पिछले महिला विश्व कप में यूरोप की नौ , एशिया की पांच, अफ्रीका और कोंकाकाफ की तीन, दक्षिण अमेरिका की दो, ओशेनिया की एक और कोंकाकाफ, कोनमेबोल प्लेआफ की विजेता टीमों ने भाग लिया था।
विज्ञापन