पीएम मोदी को फीफा अध्यक्ष ने भेंट की स्पेशल जर्सी, फोटो वायरल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फीफा अध्यक्ष जियानी इनफेंटिनो से मुलाकात की जिन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री को फुटबॉल जर्सी भेंटी की जिसमें पीठ पर उनका नाम लिखा हुआ है। मोदी ने कहा, 'अर्जेंटीना आओ और फुटबॉल के बारे में नहीं सोचो यह असंभव है।
अर्जेंटीना के खिलाड़ी भारत में काफी लोकप्रिय हैं। आज फीफा अध्यक्ष जियानी इनफेंटिनो ने जर्सी भेंट की। इसके लिए उनका धन्यवाद।' गुरुवार को यहां 'शांति के लिए योग' कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने विस्तार से बताया था कि कैसे दोनों देशों को फुटबॉल ने जोड़ा है।
मोदी ने कहा, 'अगर अर्जेंटीना की रुचि भारत के दर्शनशास्त्र, कला, संगीत और नृत्य में है तो फिर भारत में अर्जेंटीना के फुटबॉल सितारों के लाखों चाहने वाले हैं। मैराडोना को वहां घरों सभी लोग जानते हैं।' फीफा फुटबॉल की वैश्विक संचालन संस्था है।
Impossible to come to Argentina and not think about football. Argentinian players are tremendously popular in India.
— Narendra Modi (@narendramodi) December 1, 2018
Today, received this jersey from @FIFAcom President Gianni Infantino. I thank him for the kind gesture. pic.twitter.com/6IszG7fyFC