फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA imposes ban on Pakistan Football Federation, due to third party interference

कार्रवाई: फीफा ने पाकिस्तान फुटबॉल महासंघ पर लगाया प्रतिबंध, होगा आर्थिक नुकसान

Wed, 07 Apr 2021 03:29 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 07 Apr 2021 03:29 PM IST
सार

  • पाकिस्तान फुटबॉल में आंतरिक कलह से फीफा नाराज 
  • फीफा ने आदेश ना मानने के बाद पीएफएफ पर लगाया प्रतिबंध 

विज्ञापन
FIFA imposes ban on Pakistan Football Federation, due to third party interference
फीफा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फीफा प्रतिबंध लगा देता है तो पाकिस्तान फुटबॉल को फीफा की तरफ से बड़ा झटका लगा है। विश्व फुटबॉल की नियामक संस्था फीफा ने नियमों के उल्लंघन को देखते हुए पाकिस्तान फुटबॉल महासंघ (पीएफएफ) पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। फीफा ने इससे पहले पीएफएफ को आंतरिक कलह को खत्म करने और स्थिति को सामान्य करने के निर्देश दिए थे, लेकिन पाकिस्तान फुटबॉल ने इसपर कोई कार्रवाई नहीं की। फीफा द्वारा बैन लगाने के बाद अब पाकिस्तान फुटबॉल को आर्थिक तौर पर भी बड़ा नुकसान होगा। पीएफएफ को विश्व संस्था से किसी तरह का अनुदान नहीं मिलेगा।

विज्ञापन


दरअसल एक गुट ने पिछले चुनावों में जीत दर्ज करने के बाद लाहौर में राष्ट्रीय महासंघ के मुख्यालय पर कब्जा कर लिया था। फीफा ने इन चुनावों को अमान्य ठहराया था और अशफाक हुसैन की अगुवाई वाले पाकिस्तान फुटबॉल महासंघ (पीएफएफ) को फुटबॉल हाउस को खाली करने और इसका नियंत्रण हारून मलिक की अध्यक्षता वाली फीफा समिति को सौंपने के लिए बुधवार तक का समय दिया था।
विज्ञापन


फीफा की तरफ से जारी पत्र में कहा गया कि पीएफएफ मुख्यालय के नाजायज कब्जे को नहीं हटाए जाने और फीफा द्वारा मान्यता प्राप्त पदाधिकारियों को अपने शासनादेश को पूरा करने के लिए भवन में जाने की अनुमति नहीं मिलने की वजह से यह मामला तुरंत ब्यूरो को कॉउन्सिल को भेजा गया। इसके बाद कॉउन्सिल ने मामले का संज्ञान लेते हुए फीफा के आदेशों की अनदेखी करने के लिए पीएफएफ पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed