{"_id":"e12b04032eab4217d210e77c0b52a24a","slug":"fifa-hindi-news-ronaldo-best-footballer","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकॉर्ड तोड़ने वाले क्लोस ने की रोनाल्डो की तारीफ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
रिकॉर्ड तोड़ने वाले क्लोस ने की रोनाल्डो की तारीफ
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 11 Jul 2014 05:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्ड कप में मेजबान ब्राजील के स्टार फुटबॉलर रोनाल्डो को पछाड़ते हुए सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले जर्मनी के स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोस ने उन्हें सबसे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बताया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "वह अद्भुत खिलाड़ी हैं। मैं इटली में खेला हूं और मैंने वहां जिनसे भी बात की हमेशा यही कहा कि रोनाल्डो सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं।"
36 वर्षीय क्लोस यह जानते हैं कि रोनाल्डो के लिए अपने रिकॉर्ड को टूटते और ब्राजील को टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे शर्मनाक हार झेलते हुए देखना दुखद रहा होगा।
विज्ञापन
क्लोस ने कहा, "जाहिर है यह उनके लिए दुखद रहा होगा। वह स्टेडियम में मौजूद थे जब मैं उनके रिकॉर्ड को तोड़ रहा था। इससे पहले उन्होंने मुझे संदेश भेजा कि क्लोस 15 के क्लब में आपका स्वागत है। अब मैं उन्हें संदेश भेज सकता हूं कि मिरोस्लाव क्लोस 16 के क्लब में है और इसमें शामिल होने के लिए हर किसी का स्वागत है।"
विज्ञापन
मिरोस्लाव क्लोस ने वर्ल्ड कप में रोनाल्डो के सर्वाधिक 15 गोल के रिकॉर्ड की बराबरी घाना के खिलाफ ग्रुप चरण के मैच में कर ली थी।
इसके बाद मंगलवार को ब्राजील को 7-1 से रौंदने के दौरान एक गोल दागकर उन्होंने सर्वाधिक 16 गोल का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।