फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   fifa hindi news: netherlands vs chile

कांटे की टक्कर में श्रेष्ठता की भी होगी जंग

Mon, 23 Jun 2014 03:45 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 23 Jun 2014 03:45 PM IST
विज्ञापन
fifa hindi news: netherlands vs chile
फीफा वर्ल्ड कप ग्रुप-बी में कोरिनथियांस एरिना में टूर्नामेंट का सबसे रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा जब विजयी रथ पर सवार नीदरलैंड्स और चिली दोनों एक-दूसरे के सामने होंगी।
विज्ञापन


साओ पाउलो में होने वाले मुकाबले में दोनों टीमें न सिर्फ जीत के लिए खेलेंगी बल्कि अपनी श्रेष्ठता साबित करना चाहेंगी।

टूर्नामेंट के ग्रुप-बी में शीर्ष पर मौजूद नीदरलैंड्स और चिली दोनों ही अपने-अपने पिछले दोनों ग्रुप मैच जीतकर 6-6 अंकों के साथ पहले ही नॉकआउट दौर में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं।
विज्ञापन


पिछले मैच में गत चैंपियन स्पेन को हराकर टूर्नामेंट से बाहर करके सभी को चौंकाने वाली चिली की टीम जहां अपने विजयी अभियान को जारी रखने उतरेगी तो वहीं यूरोपीय टीम और इस वर्ल्ड कप में अभी तक सबसे अधिक गोल करने वाली डच टीम के पास भी चिली को गंभीरता से लेने की सारी वजहें मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेन को पहले मैच में वर्ल्ड कप इतिहास की 5-1 से सबसे शर्मनाक हार देने वाली डच टीम के लिए रॉबिन वैन पर्सी की अनुपस्थिति किसी झटके से कम नहीं है। डच टीम के शीर्ष स्कोरर स्ट्राइकर राबिन वैन पर्सी को पिछले मैच में दो येलो कार्ड मिले थे और निलंबन के कारण वह चिली के खिलाफ इस मैच में मौजूद नहीं रहेंगे।


चिली का टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1962 में रहा था जब वह ब्राजील से हारने के बाद तीसरे स्थान पर रही थी। इसके अलावा फ्रांस में 1998 में और दक्षिण अफ्रीका में 2010 वर्ल्ड कप में वह अंतिम 16 में पहुंची थी। दोनों ही बार उसे ब्राजील ने हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed