{"_id":"b5bcc7d29acd0da779d7604eae75aa13","slug":"fifa-hindi-news-england-vs-uruguay","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड और उरुग्वे के लिए निर्णायक है यह मुकाबला","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
इंग्लैंड और उरुग्वे के लिए निर्णायक है यह मुकाबला
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 19 Jun 2014 03:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्ड कप में अपने-अपने शुरुआती मुकाबले गंवाने वाली इंग्लैंड और उरुग्वे की टीमों के लिए आज के मैच में हर हाल में जीत के साथ पूरे अंक जुटाने का दबाव होगा।
विज्ञापन
ग्रुप-डी से दोनों टीमों को अगले दौर में पहुंचने के लिए यह मैच जीतना ही होगा। ग्रुप में शामिल दो अन्य टीम इटली और कोस्टारिका हैं।
इंग्लैंड को इस समय जहां सिर्फ जीत की दरकार है वहीं उसके स्टार खिलाड़ी वाएने रूनी के पहले मैच में खराब फिटनेस और लगातार संघर्ष के मद्देनजर उनके कोच राय हाजसन पर भी रूनी को लेकर कड़ा फैसला लेने का दबाव बढ़ गया है। हालांकि माना जा रहा है कि निर्णायक मुकाबले में कोच ऐसा फैसला नहीं लेंगे।
विज्ञापन
इंग्लैंड ने अपना पहला मैच इटली से 1-2 से गंवा दिया था, जबकि कोस्टारिका ने उरुग्वे को 3-1 से हराया था।
दोनों ही टीमें अपने ग्रुप में आखिरी दो स्थानों पर हैं और उनके लिए यह मुकाबला नॉकआउट जैसा है।