{"_id":"bd0b6a3725a085adb05f70ff819045b2","slug":"fifa-hindi-news-ecuador-vs-honduras","type":"story","status":"publish","title_hn":"होंडुरास और इक्वाडोर में कांटे की टक्कर होने की आस","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
होंडुरास और इक्वाडोर में कांटे की टक्कर होने की आस
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 20 Jun 2014 10:57 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ल्ड कप फुटबॉल में अपने शुरुआती मुकाबले गंवाने वालीं होंडुरास और इक्वाडोर की टीमों के पास टूर्नामेंट में बने रहने के लिए आज के मैच में हर हाल में जीत हासिल करने का दबाव होगा।
शुक्रवार को जब क्यूरीटिबा में ग्रुप-ई के मुकाबले में दोनों टीमों आमने-सामने होंगी तो वे जीत के लिए उतरेंगी।
दोनों टीमों के साथ सबसे दिलचस्प बात यह है कि उनके कोच अपनी पुरानी टीमों को वर्ल्ड कप से बाहर करने की रणनीति अपनाएंगे।
होंडुरास के कोच लुईस फरनांडो सुआरेज ने इक्वाडोर को 2006 में अंतिम 16 में पहुंचाया था जो टूर्नामेंट में उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
दूसरी तरफ इक्वाडोर के कोच रीनाल्डो रूएदा है जो 2010 वर्ल्ड कप में होंडुरास के प्रभारी थे। तब होंडुरास की टीम पहले राउंड से आगे नहीं बढ़ पाई थी और एक भी गोल नहीं कर पाई थी। दोनों कोचों में एक और दिलचस्प समानता है और वह यह है कि दोनों कोलंबियाई हैं।
विज्ञापन
दोनों टीमें कभी किसी टूर्नामेंट में नहीं भिड़ी हैं लेकिन दोनों के बीच 13 अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैचों में आठ ड्रॉ रहे हैं।
ग्रुप-ई में शामिल दो अन्य टीमें हैं फ्रांस और स्विट्जरलैंड। होंडुरास अपना पहला मैच फ्रांस से 0-3 से और इक्वाडोर अपना मैच स्विट्जरलैंड से इंजरी समय में 0-2 से हार गया था।
विज्ञापन