{"_id":"5f5b8a078ebc3e613f0d2f08","slug":"fifa-endorses-app-to-report-match-fixing-approaches","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीफा ने मैच फिक्सिंग की शिकायत के एप का किया समर्थन","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
फीफा ने मैच फिक्सिंग की शिकायत के एप का किया समर्थन
Fri, 11 Sep 2020 08:01 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 11 Sep 2020 08:01 PM IST
विज्ञापन
फीफा
- फोटो : सोशल मीडिया
अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ियों के संघ (फीफप्रो) द्वारा विकसित एक स्मार्टफोन एप ने पेशेवर खिलाड़ियों को मैच फिक्सिंग की शिकायत या जानकारी साझा करने का मंच प्रदान किया है। इस एप का फीफा ने शुक्रवार को समर्थन किया।
विज्ञापन
फीफप्रो से जारी बयान के मुताबिक 'रेड बटन' नाम का यह व्हिसलब्लोअर (मुखबिर) एप वैसे खिलाड़ियों की रक्षा करने के लिए गोपनीयता सुनिश्चित करता है जो फिक्सिंग के लिए संपर्क किए जाने के बाद अपने करियर या व्यक्तिगत सुरक्षा को लेकर डर के साये में रहते है।
विज्ञापन
फीफप्रो के विधि निदेशक रॉय वेरमीर ने कहा, 'मैच फिक्सिंग के लिए संपर्क किये जाने की सूचना नहीं देने वाले खिलाड़ियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाती है। ऐसे में कोई तरीका होना चाहिए जहां वे अपने करियर, खुद और परिवार की सुरक्षा को खतरे में डाले बिना जानकारी साझा कर सकें।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'रेड बटन ऐप ऐसी सुविधा प्रदान करता है और खिलाड़ियों को इस जोखिम का प्रबंधन करने में मदद करेगा।' घोषणा के अनुसार, फीफप्रो के साथ समझौते के तहत फीफा शिकायत की गोपनीयता के साथ जांच करेगा। इस ऐप को इस तरह से तैयार किया गया है कि शिकायतकर्ता या जानकारी देने वाले के मोबाइल में कोई निशान नहीं बचता है।
राष्ट्रीय खिलाड़ी संघों के माध्यम से वितरित किये जा रहे इस एप में खिलाड़ियों को अपनी जानकारी देने का विकल्प है ताकि जांचकर्ता उनसे गोपनीय रूप से संपर्क कर सकें।