फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA Crceats history to select a women as secretary

फीफा में भी बना इतिहास, फातमा सैमूरा बनी की पहली महिला महासचिव

Sat, 14 May 2016 07:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 14 May 2016 07:41 PM IST
विज्ञापन
FIFA Crceats history to select a women as secretary
फुटबॉल (डेमो)
संयुक्त राष्ट्र के साथ 21 साल से काम कर रही फातमा सैमूरा को विश्व फुटबॉल संस्था फीफा ने अपनी पहली महिला महासचिव नियुक्त किया गया है। यह ऐतिहासिक फैसला फीफा की कांग्रेस में लिया गया।
विज्ञापन


54 वर्षीय फातमा संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के तहत नाइजीरिया में नियुक्त हैं। माना जा रहा है फातमा की नियुक्ति फीफा की छवि को बेहतर करने के लिए हुई है। यहां चल रही फीफा कांग्रेस में अध्यक्ष गियानी इनफैंटिनो ने फातमा की नियुक्ति की घोषणा की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फातमा एक महान हस्ती हैं और उनके पास बड़ी संस्थाओं बजट और स्टाफ के प्रबंधन का अच्छा अनुभव है। उनकी नियुक्ति फीफा में ताजा हवा की बयार लाएगी। फातमा अगले माह के मध्य पद संभाल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, फातमा ने कहा है कि वह फीफा से जुड़कर बेहद गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। फीफा के पूर्व महासचिव फ्रांस के जेरोम वेलके को जनवरी में पद से हटा दिया गया था। उन पर वर्ल्ड कप के दौरान टीवी करार और टिकट बिक्री स्कैंडल के आरोप हैं।

जेरोम को 12 साल के लिए प्रतिबंधित किया गया है। तब से जर्मनी के मार्कस कैटनर अंतरिम तौर पर महासचिव का कार्य देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed