{"_id":"5efb7c4c8ebc3e433d5996a8","slug":"fifa-bans-former-finance-director-kattner-for-10-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीफा ने पूर्व वित्त निदेशक कैटनर को 10 साल के लिए किया प्रतिबंधित","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
फीफा ने पूर्व वित्त निदेशक कैटनर को 10 साल के लिए किया प्रतिबंधित
Tue, 30 Jun 2020 11:24 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 30 Jun 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
फीफा
- फोटो : सोशल मीडिया
फुटबॉल की वैश्विक संचालन संस्था फीफा ने पूर्व अध्यक्ष सेप ब्लाटर और अन्य शीर्ष प्रबंधकों को बढ़ा हुआ वेतन और बोनस के रूप में करोड़ों डॉलर के भुगतान में मदद के लिए अपने पूर्व वित्त निदेशक मार्कस कैटनर को मंगलवार को 10 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया।
विज्ञापन
फीफा ने कहा कि उसकी नैतिक इकाई के न्यायाधीश ने कैटनर को हितों के टकराव और पद के दुरुपयोग के आरोपों का दोषी पाया है। कैटनर पर फीफा परिषद की रिकॉर्डिंग हासिल करने का भी आरोप है जिसमें उन्हें दोषी पाया गया है।
विज्ञापन
कैटनर पर 10 लाख स्विस फ्रेंक (10 लाख 50 हजार डॉलर) का जुर्माना भी लगाया गया है और उन्हें 30 दिन के अंदर भुगतान करने को कहा गया है। फीफा की नैतिक समिति के जज ने अपने आदेश में कहा कि उसके आचरण से फीफा की अखंडता और उद्देश्यों को काफी ठेस पहुंची।
विज्ञापन