फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA Bans AIFF: Former footballers reaction, FIFA's decision very tough but chance to organize indian football

FIFA Bans AIFF: पूर्व भारतीय फुटबॉलर बोले- फीफा का फैसला बेहद कड़ा, लेकिन खेल को व्यवस्थित करने का भी मौका

Wed, 17 Aug 2022 09:31 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 17 Aug 2022 09:31 AM IST
सार

पूर्व भारतीय फुटबॉल कप्तान बाइचुंग भूटिया ने कहा- यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि फीफा ने भारतीय फुटबॉल को निलंबित कर दिया है। व्यवस्था सुधारने के लिए सभी हितधारक महासंघ, राज्य संघ साथ आएं और भारतीय फुटबॉल की बेहतरी के लिए काम करें।

विज्ञापन
FIFA Bans AIFF: Former footballers reaction, FIFA's decision very tough but chance to organize indian football
सुनील छेत्री (बाएं), बाइचुंग भूटिया (बीच में) और आईएम विजयन (दाएं) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रशासकों की समिति (सीओए) ने चुनाव और संविधान से जुड़े मसलों पर सहमति के बावजूद फीफा (FIFA) की ओर से भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) को निलंबित करने के निर्णय को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। सीओए ने एक बयान में कहा- हम हैरान हैं कि फीफा का यह फैसला तब आया है, जब उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार फीफा-एएफसी, एआईएफएफ, सीओए और खेल मंत्रालय सहित सभी हितधारकों के बीच कुछ दिनों से व्यापक चर्चा चल रही थी। सीओए सुप्रीम कोर्ट के 3 अगस्त को दिए निर्णय के अनुसार चुनाव कराने के साथ ही हितधारकों से चर्चा कर रहे थे। पूरा मामला पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन

सीओए ने कहा- खेल मंत्रालय के माध्यम से फीफा ने यह भी सुझाव दिया था कि कार्यकारी समिति में 23 सदस्य हो सकते हैं, जिनमें छह प्रतिष्ठित खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। 17 सदस्यों, जिनमें अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव के रूप में निर्वाचक मंडल चुना जाएगा। इनमें छह खिलाड़ियों में चार पुरुष और दो महिलाओं को शामिल करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

FIFA Bans AIFF: Former footballers reaction, FIFA's decision very tough but chance to organize indian football
फीफा ने एआईएफएफ को सस्पेंड किया - फोटो : अमर उजाला
सीओए ने कहा- सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार एआईएफएफ के चुनाव स्वतंत्र समिति के तहत कराने की व्यवस्था की जा रही थी। सारी प्रक्रिया 15 अगस्त को फीफा की ओर से जारी पत्र के अनुसार ही करा रहे थे। सीओए सदस्य एसवाई कुरैशी ने कहा, जब चीजें ठीक की जा रही थी तो फीफा ने निलंबन का आदेश दे दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि मामला सुलझ जाएगा। घटनाक्रम पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन

सीओए के चेयरमैन न्यायमूर्ति अनिल दवे ने कहा- भारतीय फुटबॉल को सही दिशा में लाने के प्रयास किए जा रहे थे। ऐसे में फीफा का कदम दुर्भाग्यपूर्ण है। यह वास्तव में निंदनीय है कि लगभग दो वर्ष पहले ही एआईएफएफ का कार्यकाल पहले ही पूरा हो चुका था। उसे पूरी तरह से अलोकतांत्रिक और अवैध तरीके से जारी रखा हुआ था, तब कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।

AIFF के निलंबन पर खिलाड़ियों की प्रतिक्रिया

FIFA Bans AIFF: Former footballers reaction, FIFA's decision very tough but chance to organize indian football
स्टार फुटबॉलर बाइचुंग भुटिया - फोटो : PTI
पूर्व भारतीय फुटबॉल कप्तान बाइचुंग भूटिया ने कहा- यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि फीफा ने भारतीय फुटबॉल को निलंबित कर दिया है। व्यवस्था सुधारने के लिए सभी हितधारक महासंघ, राज्य संघ साथ आएं और भारतीय फुटबॉल की बेहतरी के लिए काम करें। यह देश में फुटबॉल को व्यवस्थित करने का भी मौका है।

Shabbir Ali: I am sure Hyderabad FC will perform well this season
शब्बीर अली

पूर्व भारतीय फुटबॉलर शब्बीर अली ने कहा- जो कुछ भी हुआ वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उम्मीद है कि चुनाव के बाद निलंबन जल्द ही खत्म कर दिया जाएगा। अंडर-17 महिला विश्वकप भारत में ही होना चाहिए। आशा है कि सभी चीजें अनुकूल होंगी और भारत में यह टूर्नामेंट खेला जाएगा।

Mehtab Hossain - Player profile | Transfermarkt
मेहताब हुसैन

पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी मेहताब हुसैन ने कहा- इसके लिए पूर्व अधिकारी और प्रशासकों की समिति (सीओए) दोनों ही जिम्मेदार हैं। फीफा ने जब जल्द से जल्द चुनाव कराने के निर्देश दे दिए थे तो फिर किसका इंतजार कर रहे थे। हमने समय गंवाया और अब उसकी सजा भुगत रहे हैं। इससे खिलाड़ियों और प्रशंसकों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed