बार्सिलोना का कोपा डेल रे कप: मेसी के डबल से एथलेटिक बिलबाओ को फाइनल में दी 4-0 से मात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी के दो गोलों की मदद से बार्सिलोना ने फाइनल में एथलेटिक बिलबाओ को 4-0 से हराकर कोपा डेल रे टूर्नामेंट का खिताब हासिल किया। मेसी ने जीत के बाद मंच पर चढ़कर ट्रॉफी अपने सिर से ऊपर उठाई और फिर नीचे खड़े साथी खिलाड़ियों को सौंप दी। स्पेन के किंग फेलिपे छह से ट्रॉफी हासिल करने के बाद मेसी ने हालांकि अपने भविष्य के बारे में कुछ बात नहीं की।
The Culers Premium Membership: The best way to live your Barça passion
— FC Barcelona (@FCBarcelona) April 19, 2021
कोरोना वायरस के कारण लगी पाबंदियों के कारण दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति नहीं थी जहां स्पेनिश प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज के साथ अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। बार्सिलोना के लिए सभी गोल 60वें से 72वें मिनट के अंदर हुए। मेसी ने 68वें और 72वें मिनट में दो गोल किए जबकि एंटोइन ग्रिजमैन ने 60वें और फ्रेंकी डि जोन ने 63वें मिनट में अन्य गोल दागे। नए कोच रोनाल्ड कोईमैन के मार्गनिर्देशन में यह पहली ट्रॉफी है।
बार्सिलोना को उम्मीद, मेसी क्लब नहीं छोड़ेंगे: बार्सिलोना की यह रिकॉर्ड 31वीं कोपा डेल रे ट्रॉफी हैं जो मेसी और बार्सिलोना के बीच महत्वपूर्ण समय पर मिली है। मेसी ने अभी बार्सिलोना में बने रहने की अपनी योजना के बारे में कुछ खुलासा नहीं किया है। वह पिछले सीजन में क्लब छोड़ने की इच्छा जता चुके हैं। क्लब के नए अध्यक्ष जोएन लापार्टो को उम्मीद है कि मेसी बार्सिलोना में बने रहेंगे। यह 2019 में स्पेनिश लीग के बाद बार्सिलोना की पहली ट्रॉफी है।
37वें खिताब के साथ इनिस्ता की बराबरी: मेसी ने दिखाया कि 33 साल की उम्र में भी वह किसी फाइनल मुकाबले में अपना दबदबा बना सकते हैं। यह उनके करियर का कुल 37वां खिताब है, जिसमें दस ला लीगा और सात कोपा डेल रे शामिल हैं। इसके साथ ही मेसी ने स्पेन के आंद्रियास इनिस्ता (37) और मैक्सवेल (37)की बराबरी कर ली है। सर्वाधिक खिताब का रिकॉर्ड ब्राजील के दानी एल्वेस (42खिताब) के नाम है जिससे मेसी अब पांच खिताब दूर रह गए हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो के खाते में 33 हैं।
यह ट्रॉफी मेरे लिए काफी विशेष है। यह अच्छा नहीं लग रहा कि हम इसका जश्न अपने परिवार और दर्शकों के साथ नहीं मना सकते, लेकिन हमें इस स्थिति को स्वीकार करना होगा।
लियोनल मेसी
लियो दुनिया के श्रेष्ठ फुटबॉलर हैं। उनकी हमारे क्लब में जड़ें काफी गहरी हैं। मुझे यकीन है कि वह क्लब में बने रहना चाहते हैं।
जोएन लापार्टो, अध्यक्ष
मेसी तो जन्मजात विजेता हैं। मुझे उम्मीद है कि यह बार्सिलोना के लिए उनका अंतिम कोपा डेल रे नहीं है।
रोनाल्डो कोइमैन