फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Euro Cup 2020 Italy beat Belgium from 2-1 to reach semi finals

यूरो कप: बेल्जियम को हराकर इटली सेमीफाइनल में, स्पेन से होगा मुकाबला

Sun, 04 Jul 2021 08:18 AM IST
देव कश्यप स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, म्यूनिख
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, म्यूनिख Published by: देव कश्यप Updated Sun, 04 Jul 2021 08:18 AM IST
सार

  • 32 मैचों से अजेय इटली की लगातार 13 वीं जीत 
  • 02 : गोल हुए हैं अभी तक टूर्नामेंट में इटली के खिलाफ 
  • 15 : मैच यूरोपियन चैंपियनशिप में लगातार जीते हैं इटली ने जिसमें क्वालिफाइंग चरण शामिल है

विज्ञापन
Euro Cup 2020 Italy beat Belgium from 2-1 to reach semi finals
Nicolo Barella - फोटो : Twitter

विस्तार

इटली ने बेल्जियम को हराकर यूरो कप 2020 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इटली के लिए निकोलो बारेला और लोरेंजो इनसिग्ने ने गोल किए। इटली की टीम की यह लगातार 13वीं जीत है और 32वां मैच हैं जहां वह हारी नहीं है।

विज्ञापन


मंगलवार को वेम्बले स्टेडियम में सेमीफाइनल में अब इटली की टीम स्पेन से भिड़ेगी। स्पेन ने स्विट्जरलैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से हराकर अंतिम चार का स्थान पक्का किया। निर्धारित समय तक दोनों टीमों का स्कोर 1-1 से बराबर रहा था।
विज्ञापन

 
इटली की रक्षक पंक्ति बेहद मजबूत साबित हुई। हालांकि लियोंड्रो की चोट उसके लिए एक झटका साबित हो सकती है। इटली की टीम 32 मैचों से अजेय है। बारेला ने इटली के लिए मैच के 31वें मिनट में पहला गोल किया। इसके बाद लोरेंजो ने मध्यांतर से पहले गोल कर टीम की बढ़त को 2-0 तक पहुंचा दिया। रोमेलु लुकाकू ने बेल्जियम के लिए पहले हाफ के इंजरी टाइम में गोल कर बढ़त को कम तो किया पर यह काफी नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हम उनके खिलाफ जीत के हकदार थे। मैच एकदम खुला था। हमने बेहतर खेल दिखाया और अब हमारा मनोबल और ऊंचा हो गया है।-राबर्टों मैनसिनी, इटली के कोच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed