फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Euro 2021 Press Conference: Cristiano Ronaldo said, Quit soft drinks and drink water

यूरो कप 2021: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कहा- सॉफ्ट ड्रिंक छोड़ो-पानी पियो

Wed, 16 Jun 2021 08:24 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुडापेस्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुडापेस्ट Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 16 Jun 2021 08:24 AM IST
सार

  • रोनाल्डो अपनी टीम पुर्तगाल के हंगरी के साथ होने वाले मैच से पूर्व मीडिया को संबोधित किया
  • पुर्तगाल के कप्तान प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने सामने से हटाई प्रायोजक कोका कोला की बोतल
  • रोनाल्डो पूरे दिन में छह बार खाते हैं हल्का-फुल्का खाना जिसमें फल-सब्जियों के अलावा प्रोटीन युक्त खाना शामिल है

विज्ञापन
Euro 2021 Press Conference: Cristiano Ronaldo said, Quit soft drinks and drink water
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुर्तगाल फुटबॉल टीम के कप्तान क्रिस्टियानो फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते हैं। यूरो 2021 में उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में अपने सामने रखी कोका-कोला की दो बोतलों को हटाकर अलग रख दिया और साथ में रखी पानी की बोतल उठाकर कहा, इसकी बजाए ये लो। जबकि कोका कोला इस टूर्नामेंट के प्रायोजकों में शामिल है।

विज्ञापन


उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। रोनाल्डो इससे पहले एक मर्तबा कह चुके हैं जब उनका बेटा सॉफ्टड्रिंक या ऐसा कोई पेय लेता तो उन्हें यह ठीक नहीं लगता। उसके बाद पूरे मीडिया सत्र के दौरान उनके सामने पानी की बोतल रखी रही। रोनाल्डो अपनी टीम पुर्तगाल के हंगरी के साथ होने वाले मैच से पूर्व मीडिया को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


फिटनेस के दम पर हैं टिके 
गोलमशीन के नाम से मशहूर क्रिस्टियानो फुटबॉलर के नाम हंगरी के खिलाफ मैच से पहले 103 गोल थे। वह सक्रिय खिलाड़ियों में गोल करने में सबसे आगे और ओवरऑल दूसरे नंबर पर हैं। ये उनकी फिटनेस का कमाल है कि जब कई अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर तीस की उम्र के बाद मैदान छोड़ देते हैं तब भी 36 साल के रोनाल्डो दमखम दिखा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हल्का-फुल्का लेते हैं आहार 
पुर्तगाली सुपरस्टार ने एक बार बताया था कि पूरे दिन में छह बार हल्का-फुल्का खाते हैं जिसमें फल-सब्जियों के अलावा प्रोटीन युक्त खाना शामिल है जिसमें मछली और बिना तेल के पका चिकन शामिल है। उनका पसंदीदा व्यंजन ‘बकालहू ए ब्रेस’ है जिसमें फली, प्याज और हल्का कतरा हुआ आलू और अंडा शामिल है। नाश्ते में वह जूस लेते हैं और रात्रिभोज में कभी-कभार वाइन लेते हैं।   

4 घंटे की ट्रेेनिंग, 8 घंटे की नींद 
वह हफ्ते में पांच दिन रोजाना तीन से चार घंटे कड़ा अभ्यास करते हैं। इसके अलावा अपने आपको शारीरिक रूप से फिट रखने के लिए तमाम एक्सरसाइज करते हैं। मानसिक मजबूती के लिए उनका जोर आठ घंटे की नींद पर रहता है। उनकी गिनती दुनिया के सबसे फिट इंसानों में की जाती है। 


बेटे को भी देते हैं फिटनेस मंत्र
पिछले वर्ष उन्होंने कहा था कि उन्हें इस बात से चिढ़ होती है कि वह फिटनेस को लेकर जितना सतर्क हैं, वैसा उनका बेटा नहीं करता। वह सॉफ्टड्रिंक पीता और कुरकुरे चिप्स खाता है जो उन्हें अच्छा नहीं लगता। रोनाल्डो ने कहा था कि ट्रेडमिल पर दौड़ने के बाद मैं कई बार अपने बेटे को कहता हूं ठंडे पानी में नहा लो लेकिन वो कहता है, डैडी बहुत ठंडा है पर चलो अभी वह दस साल का ही है। समझ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed