फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Euro 2016: Iceland Stun England 2-1 in pre-quarters

EU से बाहर होने के बाद इंग्लैंड अब यूरो कप से भी बाहर

Tue, 28 Jun 2016 01:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 28 Jun 2016 01:30 PM IST
विज्ञापन
Euro 2016: Iceland Stun England 2-1 in pre-quarters

जनमत संग्रह के जरिए यूरोपीय संघ से बाहर होने के 3 दिन बाद इंग्लैंड को यूरो कप से भी अप्रत्याशित तरीके से बाहर होना पड़ा है।

विज्ञापन


यूरो कप में अब एक के बाद झटके लगने का दौर शुरू हो गया है। गत चैंपियन स्पेन के बाहर होने के बाद अब इंग्लैंड को भी बाहर होना पड़ा है।

यूरो कप में अब एक के बाद झटके लगने का दौर शुरू हो गया है। गत चैंपियन स्पेन के बाहर होने के बाद अब इंग्लैंड को भी बाहर होना पड़ा है। इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम को प्री-क्वार्टर फाइनल में कमतर कही जाने वाली आइसलैंड से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन


रे हॉससंस की टीम का टूर्नामेंट से बाहर होना यूरो कप 2016 की सबसे बड़ा अपसेट माना जा रहा है। आइसलैंड अंतिम-8 में फ्रांस का सामना करेगा।

मुकाबले में वाएने रूनी के चौथे मिनट में दागे शुरुआती गोल को रैगनर सिगुरर्डसन ने थोड़ी ही देर में बराबरी का गोल दाग दिया। इसके बाद 18वें मिनट में कोल्बिन सिगथोरसन ने 18वें मिनट में इंग्लिश गोलकीपर जो हार्ट को छकाते हुए अपनी टीम के लिए दूसरा गोल कर दिया जो निर्णायक साबित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

http://spiderimg.amarujala.com/assets/images/uploads/england-3_57722cb50b63e.jpg

यूरोपियन लीग से बाहर होने 3 दिन बाद ही इंग्लैंड की फुटबॉल टीम को यूरो कप से भी बाहर होना पड़ा है। 1966 की वर्ल्ड कप की विजेता रही इंग्लैंड टीम का खिताब जीतने का सपना फिर से टूट गया। 

यूरो कप में स्पेन का खिताबी हैट्रिक का सपना टूटा

Euro 2016: Iceland Stun England 2-1 in pre-quarters
पिछली दो बार की चैंपियन स्पेन की फुटबॉल टीम का यूरो कप में खिताबी हैट्रिक का सपना टूट गया है। सोमवार रात खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में इटली ने स्पेन को 2-0 से हराकर उसे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

इटली की ओर से गियोर्गियो चिएलिनी ने 33वें मिनट में पहला गोल स्पेन की टीम को दबाव में ला दिया। इसके बाद स्पेन की टीम ने वापसी के भरपूर प्रयास किए लेकिन उसे सफलता हाथ नहीं लगी। मैच के आखिरी लम्हों में इटली की ओर से ग्राजियानो पेले (90+0:27) ने गोल कर अपनी टीम की जीत 2-0 से सुनिश्चित कर दी।

स्पेन 2008 और 2012 में यहां चैंपियन रहा था और इस बार वह हैट्रिक के इरादे से मैदान में उतरा था। ग्रुप स्तर पर इंग्लैंड ने तीन मैच खेले थे जिनमें से उसे दो में जीत मिली थी जबकि एक मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ा था।

1980 के फाइनल में हारने के बाद पहली बार अंतिम-8 में बेल्जियम
तौलोउस (फ्रांस) में खेले गए मुकाबले में बेल्जियम ने हंगरी को हराकर यूरो कप-2016 के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है जहां उसका सामना वेल्स से होगा। रविवार देर रात खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम ने हंगरी को 4-0 से पराजित किया।

बेल्जियम 1980 के फाइनल में हारने के बाद पहली बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के अंतिम-8 में पहुंचा है। बेल्जियम ने टोबी एल्डरवेरेल्ड के 10वें मिनट में हेडर के सहारे किए गए गोल से शुरुआती बढ़त बना ली थी। इसके बाद बेल्जियम टीम विपक्षी पर हावी रही।

इसके बाद बेल्जियम की ओर से मिशी बातशुआई ने स्थानापन्न खिलाड़ी के तौर पर टीम के लिए 78वें मिनट में गोल कर बढ़त को दोगुना कर दिया। इर्डन हाजार्ड ने 79वें मिनट में गोल कर बेल्जियम की बढ़त को 3-0 कर दिया। बेल्जियम की ओर से मैच का चौथा गोल यानिक कारास्को (90+0:06 मिनट) ने दागा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed