{"_id":"5b1ba02c4f1c1b64068b54d9","slug":"essam-el-hadary-becomes-the-most-oldest-player-to-participate-in-fifa-world-cup-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीफा वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड की दहलीज पर खड़ा यह प्लेयर, फुर्ती देख हैरान रह जाएंगे फैंस","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
फीफा वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड की दहलीज पर खड़ा यह प्लेयर, फुर्ती देख हैरान रह जाएंगे फैंस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 09 Jun 2018 04:53 PM IST
विज्ञापन
essam el hadary
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीफा वर्ल्ड कप का 21वां संस्करण 14 जून से रूस में शुरू होने जा रहा है। फीफा वर्ल्ड कप 2018 के लिए 8 ग्रुप्स में बंटी सभी 32 टीमों ने अपनी कमर कस ली है। ऐसे में हर टीम मैदान पर अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन के साथ उतरना चाहेगी।
विज्ञापन
वहीं इन 32 टीमों में एक टीम ऐसी भी है जो युवा खिलाड़ियों के साथ-साथ बुजुर्ग खिलाड़ियों पर भी बराबर दांव खेलने का मन बना चुकी है। दरअसल विश्व रैंकिंग में 45वें पायदान की टीम इजिप्ट के गोलकीपर एसाम-एल-हैदरी के साथ मैदान पर उतरेगी।
विज्ञापन
बता दें कि इजिप्ट के नेशनल फुटबॉल टीम के इस रेगुलर गोलकीपर की उम्र 45 साल है। इस वर्ल्ड कप में खेलने वाले यह सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। एक तरफ जहां बाकि 21 टीमें अपनी टीम के लिए चुस्तीले और फुर्तीले गोलकीपर की तलाश कर रही है। वहीं इजिप्ट की टीम में इस खिलाड़ी की एंट्री काफी चौंका देने वाले निर्णय है।
विज्ञापन
लगभग सभी टीमों के पास 21 से 27 साल की उम्र के गोलकीपर हैं, ऐसे में इजिप्ट के इस खिलाड़ी का फीफा वर्ल्ड कप में खेलना काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। हालांकि अगर दूसरे खिलाड़ियों के पास चुस्ती-फुर्ती प्लस प्वॉइंट है तो इस खिलाड़ी का 22 साल का अनुभव भी इन्हें मैदान पर काफी मदद करेगा।