फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   EPL: Manchester United beat Nottingham Forest 3-0, Marcus Rashford contributed in all three goals

EPL: मैनचेस्टर युनाइटेड ने नॉटिंघम फोरेस्ट को 3-0 से हराया, तीनों गोल में मार्कस रशफोर्ड का योगदान

Thu, 29 Dec 2022 08:42 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 29 Dec 2022 08:42 AM IST
सार

रशफोर्ड ने इससे पहले मैच में भी गोल किया था। उन्होंने ईएफएल कप में बर्नले के खिलाफ एक गोल किया था। इसके अलावा कतर विश्वकप में उन्होंने तीन गोल दागे थे। 

विज्ञापन
EPL: Manchester United beat Nottingham Forest 3-0, Marcus Rashford contributed in all three goals
मार्कस रशफोर्ड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्टार फॉरवर्ड मार्कस रशफोर्ड के इस सत्र में 10वें गोल की मदद से मैनचेस्टर यूनाइटेड ने यहां इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के मुकाबले में नॉटिंघम फॉरेस्ट को 3-0 से हरा दिया। रशफोर्ड ने मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए इस सत्र में सभी टूर्नामेंटों में 21 मैच खेलते हुए 10 गोल दागे हैं। 
विज्ञापन


फॉर्म में हैं रशफोर्ड
इंग्लिश खिलाड़ी रशफोर्ड ने इससे पहले मैच में भी गोल किया था। उन्होंने ईएफएल कप में बर्नले के खिलाफ एक गोल किया था। इसके अलावा कतर विश्वकप में उन्होंने तीन गोल दागे थे। उन्होंने ईरान के खिलाफ एक और वेल्स के खिलाफ दो गोल किए थे।
विज्ञापन

पहले हाफ में यूनाइटेड को बढ़त
यूनाइटेड के लिए मैच में गोल की शुरुआत रशफोर्ड ने की। उन्होंने बॉक्स के अंदर से एरिक्सन के पास पर 19वें मिनट में गोल करके टीम को मैच में 1-0 से आगे कर दिया। इसके बाद भी यूनाइटेड ने गोल करने का सिलसिला जारी रखा। इस बार रशफोर्ड ने कोई गोल तो नहीं किया लेनिक उन्होंने गोल करने में मदद जरूर की। 23वें मिनट में रशफोर्ड ने गेंद एंथोनी मार्शल को दी और उन्होंने इसे गोल में बदलकर टीम को 2-0 की उपयोगी बढ़त दिलाई। पहले हाफ में मैनचेस्टर यूनाइटेड 2-0 से आगे रहा। दूसरे हाफ में यूनाइटेड के कोच एरिक टेन हेग की टीम नेज्यादा आक्रामक होकर खेली और एक गोल करने में सफल रही। 87वें मिनट में फ्रेड ने यूनाइटेड के लिए तीसरा गोल किया। ब्राजील के खिलाड़ी कैसेमिरो ने स्थानापन्न खिलाड़ी फ्रेड को पास की और उन्होंने बॉक्स के अंदर से इसे गोल पोस्ट में पहुंचाकर टीम की बढ़त को 3-0 कर दी। नॉटिंघम फोरेस्ट के खिलाड़ियों ने गोल करने के कुछ मौके जरूर बनाए लेकिन वह इसे गोल में बदल नहीं सके।

चौथे स्थान पर पहुंचने से दो अंक दूर मैनचेस्टर
मैनचेस्टर यूनाइटेड की टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंचने से दो अंक दूर है। इस जीत के बाद यूनाइटेड की टीम अंक तालिका में 29 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर आ गई। शीर्ष पर 40 अंकों के साथ आर्सेनल है, जबकि न्यूकैसल 33 अंक लेकर दूसरे स्थान पर मौजूद है। मैनचेस्टर सिटी 32 अंक लेकर तीसरे स्थान पर विराजमान है। नॉटिंघम 13 अंक के साथ 19वें स्थान पर है।

चेल्सी ने तोड़ा हार का क्रम 
चेल्सी ने ईपीएल के अन्य मैच में बोर्नमाउथ को 2-0 से हराकर चार मैचों से चला आ रहा हार का क्रम तोड़ दिया। चेलसी के लिए गोल काई हावर्टज 16वां मिनट और मेसन माउंट 24वां मिनट ने किए। चेल्सी 24 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है, जबकि 16 अंक लेकर बोर्नमाउथ 14वें नंबर पर है।

मैनचेस्टर यूनाइटेड के कोच एरिक टेन हेग ने कहा "हमें और गोल करने चाहिए थे। हमने गोल करने के कई मौके बनाए थे, लेकिन हम सिर्फ तीन गोल ही कर पाए। हमारे पास मार्सिअल, रशफोर्ड, ब्रूनो जैसे खिलाड़ी हैं जो गोल कर सकते हैं। इसके बावजूद हम टीम के साथ और नए स्ट्राइकर जोड़ना चाहते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed