फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   English Premier League: Manchester City beat Leeds 2-1, strengthen hold on top of points table

English Premier League: मैनचेस्टर सिटी ने लीड्स को 2-1 से हराया, अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पकड़ मजबूत की

Sun, 07 May 2023 10:00 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 07 May 2023 10:00 PM IST
सार

मैनचेस्टर सिटी जब 2-0 से आगे चल रहा था तब उसे पेनल्टी मिली लेकिन हालैंड ने पेनल्टी लेने के बजाय उसे लेने का जिम्मा इल्के गुंडोगन को सौंप दिया जो हैट्रिक पर थे।

विज्ञापन
English Premier League: Manchester City beat Leeds 2-1, strengthen hold on top of points table
मैनचेस्टर सिटी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस सत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले एर्लिंग हालैंड का एक फैसला मैनचेस्टर सिटी पर भारी पड़ता नजर आ रहा था लेकिन आखिर में वह लीड्स पर 2-1 से जीत दर्ज करके इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत करने में सफल रहा। नॉर्वे के स्ट्राइकर हालैंड ने इस सत्र में शायद ही कोई गलती की होगी लेकिन शनिवार को उनका एक फैसला गलत साबित हुआ। 
विज्ञापन


मैनचेस्टर सिटी जब 2-0 से आगे चल रहा था तब उसे पेनल्टी मिली लेकिन हालैंड ने पेनल्टी लेने के बजाय उसे लेने का जिम्मा इल्के गुंडोगन को सौंप दिया जो हैट्रिक पर थे। इल्के गुंडोगन का शॉट हालांकि गोलपोस्ट से टकरा गया और इसके एक मिनट बाद लीड्स ने गोल कर दिया। बहरहाल मैनचेस्टर सिटी यह मैच जीतने में सफल रहा जिससे उसके 34 मैचों में 82 अंक हो गए हैं और वह दूसरे नंबर पर काबिज आर्सेनल से चार अंक आगे हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed