फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   ENGLISH PREMIER LEAGUE: Liverpool beat Arsenal, misses Manchester United record

ENGLISH PREMIER LEAGUE: आर्सेनल से हारा लिवरपूल, मैनचेस्टर सिटी का रिकॉर्ड तोड़ने से चूका

Thu, 16 Jul 2020 03:24 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 16 Jul 2020 03:24 PM IST
विज्ञापन
ENGLISH PREMIER LEAGUE: Liverpool beat Arsenal, misses Manchester United record

लिवरपूल इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) ट्रॉफी पहले ही अपने नाम पर सुनिश्चित कर चुका है, लेकिन बुधवार को यहां आर्सेनल के हाथों 2-1 से हार से उसका मैनचेस्टर सिटी का एक सत्र में सर्वाधिक अंक हासिल करने का रिकॉर्ड अपने नाम करने का सपना टूट गया। लिवरपूल 30 साल में पहली बार अपने नाम पर खिताब पक्का कर चुका था, लेकिन उसकी निगाह मैनचेस्टर सिटी के 100 अंक के रिकॉर्ड तक पहुंचने या उससे आगे निकलने पर लगी थी, लेकिन अब वह ऐसा नहीं कर पाएगा। सैडियो माने ने 20वें मिनट में गोल करके लिवरपूल को बढ़त दिलाई, लेकिन आर्सेनल के अलेक्सांद्र लकाजेटे ने 32वें मिनट में बराबरी का गोल दाग दिया, इसके 12 मिनट बाद रीस नेल्सन ने दूसरा गोल किया जो निर्णायक साबित हुआ।

विज्ञापन


लिवरपूल के कोच जर्गेन क्लॉप ने कहा, 'हम सभी इंसान है। मैं इतनी सकारात्मक चीजों में से कोई नकारात्मक चीज नहीं निकाल सकता। हम सत्र में काफी पहले चैंपियन बन गये थे। हमारे खिलाड़ियों ने इस सत्र में बेजोड़ प्रदर्शन किया और उनसे यह उपलब्धि कोई छीन नहीं सकता।' लिवरपूल अपने पिछले दो मैचों में केवल एक अंक हासिल कर पाया, उसे बर्नले ने भी 1-1 से बराबरी पर रोका था। आर्सेनल के हाथों हार उसकी इस सत्र में केवल तीसरी पराजय है, उसके अब 93 अंक हैं और बाकी बचे दो मैचों में जीत दर्ज करने पर भी वह 99 अंक तक ही पहुंच सकता है। इस बीच मैनचेस्टर सिटी ने डेविड सिल्वा (छठे) और गैब्रियल जीसस (39वें मिनट) के गोल की मदद से बोर्नमाउथ को 2-1 से हराया।
विज्ञापन


पराजित टीम की तरफ से डेविड ब्रूक्स ने 88वें मिनट में गोल किया। खेल पंचाट के फैसले के बाद यूरोपीय चैंपियनशिप में खेलने का अधिकार फिर से पाने वाले मैनचेस्टर सिटी के 75 अंक हो गए हैं। उसके और लिवरपूल के बीच 18 अंक का अंतर रह गया है। अन्य मैचों में टोटैनहैम ने हैरी केन (60वें और 90वें मिनट) के दो गोल की बदौलत न्यूकास्टल को 3-1 से हराकर यूरोपा लीग के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदें बरकरार रखी। इस जीत से टोटैनहैम के 55 अंक हो गए हैं और वह सातवें स्थान पर पहुंच गया है। केन ने अपने क्लब करियर में गोल संख्या 200 के पार पहुंचा दी है। टोटैनहैम की तरफ से पहला गोल सोन हियुंग मिन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वोल्वरहैम्पटन और बर्नले के बीच खेला गया एक अन्य मैच 1-1 से ड्रा रहा। वोल्वरहैम्पटन रॉल जिमीनेज के 76वें मिनट में किए गए गोल से जीत की तरफ बढ़ रहा था, लेकिन क्रिस वुड के दूसरे हाफ के इंजुरी टाइम के छठे मिनट में किए गये गोल से वह तीन अंक हासिल नहीं कर पाया। वोल्वरहैम्पटन के अब 56 अंक हैं तथा वह चौथे और पांचवें नंबर पर काबिज लीस्टर सिटी और मैनचेस्टर यूनाईटेड से तीन अंक पीछे छठे स्थान पर है।


प्रीमियर लीग की ट्रांसफर विंडो 10 हफ्ते चलेगी, 27 जुलाई से होगी शुरू
प्रीमियर लीग फुटबॉल में खिलाड़ियों की ‘ट्रांसफर विंडो’ 10 सप्ताह तक चलेगी और यह पांच अक्तूबर को बंद होगी। प्रीमियर लीग का 2020-21 सत्र सितंबर में शुरू होगा जो नियमित सत्र की शुरुआत में एक महीने का विलंब है। ट्रांसफर विंडो 27 जुलाई को खुलेगी जिस दिन कोरोना वायरस के कारण 2019-20 सत्र विलंब से खत्म होगा। प्रीमियर लीग ने क्लबों के फैसले के बाद बुधवार को यह जानकारी दी। प्रीमियर लीग क्लबों के पास इंग्लिश फुटबॉल लीग की 72 टीमों से लोन पर या स्थायी तौर पर खिलाड़ियों को अनुबंधित करने के लिए पांच से 16 अक्टूबर के बीच का समय होगा। ट्रांसफर विंडो के लिए हालांकि अभी फुटबॉल की वैश्विक संस्था फीफा से मंजूरी लेनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed