फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   English Premier League Aston villa manager steven gerrard corona Positive sit out in two games

English Premier League: एस्टन विला के मैनेजर स्टीवन गेरार्ड को कोरोना, दो मैचों के लिए बाहर

Sun, 26 Dec 2021 10:52 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 26 Dec 2021 10:52 AM IST
सार

स्टीवन गेरार्ड की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वो दो मैचों के लिए टीम के साथ नहीं होंगे। चेल्सी और लीड्स यूनाइडेट के खिलाफ मैच के दौरान गेरार्ड आइसोलेट रहेंगे। 
 

विज्ञापन
English Premier League Aston villa manager steven gerrard corona Positive sit out in two games
स्टीवन गेरार्ड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एस्टन विला के मैनेजर स्टीवन गेरार्ड की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वो इंग्लिश प्रीमियर लीग में दो मैचों के लिए टीम के साथ नहीं रहेंगे। इंग्लिश क्लब विला ने बताया कि चेल्सी और लीड्स यूनाइटेड के खिलाफ मैच में विला टीम के साथ नहीं होंगे। ये दोनों मैच रविवार को एस्टन विला के घरेलू मैदान पर खेले जाएंगे। 41 साल के गेरार्ड पिछले महीने ही एस्टन विला के साथ जुड़े हैं। इसके बाद टीम ने छह में से चार लीग मैच जीते हैं। 
विज्ञापन


डीन स्मिथ को हटाने के बाद गेरार्ड को टीम का मैनेजर बनाया गया था। इससे पहले वो लिवरपूल और इंग्लैंड की फुटबॉल टीम की कप्तानी कर चुके हैं। लीग में विला की टीम 17 मैचों में 22 अंकों के साथ 10वें स्थान पर है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


गेरार्ड के बारे में जानकारी देते हुए क्लब की तरफ से कहा गया "एस्टन विला यह पुष्टि करता है कि हेड कोच स्टीवन गेरार्ड हमारे अगले दो मैचों में चेल्सी और लीड्स यूनाइटेड के खिलाफ शामिल नहीं हो पाएंगे। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद वो आइसोलेशन में रहेंगे।"


बर्नली के खिलाफ मैच स्थगित
बर्नली के खिलाफ लीग मैच से पहले क्लब में कोरोना के मामले सामने आए थे। इसके बाद यह मैच शुरू होने से दो गंटे पहले स्थगित कर दिया गया। पिछले हफ्ते इंग्लिश प्रीमियर लीग में कोरोना के रिकॉर्ड 90 मामले सामने आए थे। वहीं इस महामारी के चलते अब तक 13 मैच स्थगित हो चुके हैं। शुक्रवार को ब्रिटेन में कोरोना के रिकॉर्ड 1.22 लाख नए मामले सामने आए थे। कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के आने के बाद यहां कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed