फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   England women footballers Win Landmark Maternity Benefits

Maternity Leave for Footballers: इंग्लैंड में महिला फुटबॉलरों के लिए हुआ अहम बदलाव, नियमित वेतन के साथ मिलेगा 14 सप्ताह का मातृत्व अवकाश

Thu, 03 Feb 2022 12:08 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 03 Feb 2022 12:08 AM IST
सार

इंग्लैंड की महिला फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए मातृत्व अवकाश नीति में एक अहम बदलाव किया गया है। इसके बाद खिलाड़ियों को अगले सत्र से नियमित वेतन और अतिरिक्त भत्तों के साथ 14 सप्ताह का अवकाश मिलेगा। 
 

विज्ञापन
England women footballers Win Landmark Maternity Benefits
फुटबॉल - फोटो : social Media

विस्तार

इंग्लैंड की महिला फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए मातृत्व अवकाश नीति में एक अहम बदलाव किया गया है। इसके बाद खिलाड़ियों को अगले सत्र से नियमित वेतन और अतिरिक्त भत्तों के साथ 14 सप्ताह का अवकाश मिलेगा। 

विज्ञापन


इंग्लैंड फुटबॉल संघ ने बताया कि महिला सुपर लीग और महिला चैंपियनशिप खेलने वाली खिलाड़ियों को यह सुविधायें मिलेंगी। इससे पहले यह क्लब पर निर्भर करता था कि वह कितनी छुट्टी देना चाहता है और उसके लिए भी यह अनिवार्य था कि खिलाड़ी क्लब के साथ कम से कम 26 सप्ताह खेल चुकी हो। लेकिन अब नई नीति के तहत ऐसी कोई बाध्यता नहीं है। यही नहीं करार के तहत चोट और बीमारी की दशा में कवरेज भी अधिक होगा।
विज्ञापन


चेलसी की मैनेजर एम्मा हायेस ने कहा, ‘‘यह सही दिशा में एक और कदम है। यह सिर्फ इंग्लैंड में नहीं बल्कि पूरी दुनिया में लागू होना चाहिए।’’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed