फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   England vs Italy Euro 2020 Final match preview and key stats

यूरो फाइनल 2020 : इंग्लैंड की निगाह 55 साल के खिताबी सूखे को खत्म करने पर, सामने इटली की चुनौती

Sat, 10 Jul 2021 11:19 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 10 Jul 2021 11:19 PM IST
सार

इंग्लैंड 1966 में विश्व चैंपियन बना था और टीम उसके बाद किसी बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने में नाकाम रही है। फाइनल में उनके सामने यूरोप की सबसे सफल टीमों में से एक है, जिसने विश्व कप का खिताब चार बार जीता है।

विज्ञापन
England vs Italy Euro 2020 Final match preview and key stats
इंग्लैंड बनाम इटली - फोटो : social media

विस्तार

इंग्लैंड की फुटबॉल टीम रविवार को जब यूरो फाइनल 2020 मुकाबले में इटली के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर उतरेगी तो उसकी कोशिश 55 साल के खिताबी सूखे को खत्म करने की होगी। इंग्लैंड 1966 में विश्व चैंपियन बना था और टीम उसके बाद किसी बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने में नाकाम रही है। फाइनल में उनके सामने यूरोप की सबसे सफल टीमों में से एक है, जिसने विश्व कप का खिताब चार बार जीता है।

विज्ञापन


इटली की चार विश्व कप जीत में से आखिरी सफलता 2006 में मिली थी। चिलिनी ने उससे पहले ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदार्पण कर लिया था लेकिन वह विश्व कप की टीम का हिस्सा नहीं थे। टीम का हालांकि यूरोपीय चैम्पियनशिप में प्रदर्शन उतना दमदार नहीं रहा है, जहां उन्होंने इकलौता खिताब 1968 में जीता।
विज्ञापन


इटली का टूर्नामेंट का पिछला रिकॉर्ड हालांकि इंग्लैंड से बेहतर रहा है। हाल के वर्षों में टीम दो बार  2000 और 2012 में फाइनल में पहुंचने में सफल रही है। इंग्लैंड इस खिताब के इतने करीब पहली बार पहुंचा है। महामारी के कारण लंदन की यात्रा पर प्रतिबंध होने के कारण वेम्बली स्टेडियम में स्थानीय दर्शकों की संख्या ज्यादा होगी। मैच के लिए 66,000 दर्शकों को अनुमति मिली है जो 1966 के बाद अपनी राष्ट्रीय टीम (इंग्लैंड) के सबसे सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल क्षण को देखेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम 1966 में जब विश्व विजेता बनी थी तक कोच गैरेथ साउथगेट का जन्म भी नहीं हुआ था। यूरो 2020 जीतना साउथगेट के लिए पुरानी चूक को सुधारने का मौका भी होगा। 1996 में वह जर्मनी के खिलाफ पेनल्टी को गोल में बदलने से चूक गए थे, जिससे इंग्लैंड को फाइनल में जगह बनाने का मौका नहीं मिला। इटली ने 2018 विश्व कप के लिए भी क्वालीफाई नहीं किया था, लेकिन तब से कोच रॉबर्टो मैनसिनी के नेतृत्व में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है और 33 मैचों में अजेय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed