फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   england vs belgium fifa world cup 2018 live score and latest updates

ENGvBEL: बेल्जियम ने इंग्लैंड को 1-0 से हराया, जानुजाए ने दागा पहला इंटरनेशनल गोल

Fri, 29 Jun 2018 01:48 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 29 Jun 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
england vs belgium fifa world cup 2018 live score and latest updates
इग्लैंड बनाम बेल्जियम

फीफा वर्ल्ड कप 2018 के 48वें मैच में बेल्जियम ने शुक्रवार को इंग्लैंड को 1-0 से हरा दिया। अब उसका अगला मुकाबला 2 जुलाई को जापान से होगा। ग्रुप जी के तहत खेले गए इस मुकाबले में बेल्जियम अपने ग्रुप में 9 अंकों के साथ शीर्ष पर अपनी जगह पक्की की, जबकि इंग्लैंड 6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं, 3 अंकों के साथ

विज्ञापन
ट्यूनीशिया तीसरे स्थान पर, जबकि पनामा सबसे नीचली पायदान पर मौजूद हैं। इस मुकाबले में बेल्जियम की तरफ से पहला गोल जानुजाए ने जमाया। यह उनका पहला इंटरनेशनल गोल था। बता दें कि बेल्जियम अपने ग्रुप में तीनों मैच जीती है।
विज्ञापन


दोनों टीमों के बीच पहले हाफ का खेल गोलरहित रहा। पहले हाफ के खेल में बेल्जियम शुरुआत से ही इंग्लैंड पर हावी रही। पहले हाफ में दोनों टीमों को बराबर के पोजेशन मिले। बेल्जियम ने टार्गेट के पर 2 शॉट लगाए, लेकिन गोल में बदलने में असफल रहे। वहीं, हाफ टाइम तक इंग्लैंड ने 5 और बेल्जियम ने 6 फाउल किए। इंग्लैंड को 4 और बेल्जियम को 2 कॉर्नर मिले। पहले हाफ में बेल्जियम के दो खिलाड़ियों को येलो कार्ड दिखाया गया, जबकि इंग्लैंड के खिलाड़ियों को येलो कार्ड का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे हाफ के शुरुआत में ही बलेजियम ने आक्रामक खेल दिखाना शुरू कर दिया। दूसरे हाफ के कुछ ही मिनटों बाद जानुजाए ने शानदार गोल दागकर अपनी टीम बेल्जियम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद इंग्लैंड की टीम काफी दबाव महसूस कर रही ही। हालांकि, दूसरे हाफ में इंग्लिश टीम को गोल करने के कई मौके मिले लेकिन नाकाम रहे। 

गौरतलब है कि दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शीर्ष पर पहुंचने का था, क्योंकि दोनों ही टीमें पहले ही अंतिम-16 में पहुंच चुकी थी। इस मैच से सिर्फ ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली टीम का निर्धारण होना था, जो हो गया। पहले दोनों मैचों में धमाकेदार प्रदर्शन से बड़ी जीत दर्ज करने वाले इंग्लैंड और बेल्जियम ने अच्छा खेल दिखाया, लेकिन बेल्जियम की टीम इंग्लैंड पर हावी दिखी। इस मुकाबले में इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी हैरी केन प्लेइंग इलेवन का सदस्य नहीं थे।

बता दें कि यूरोप की इन दोनों टीमों का विश्व कप में अब तक का सफर शानदार रहा है। इसके पहले इंग्लैंड ने ट्यूनीशिया को 2-1 से हराने के बाद पनामा को 6-1 से हराया था, जबकि बेल्जियम ने पनामा को 3-0 से हराने के बाद ट्यूनीशिया को 5-2 से करारी मात दी थी। आगली स्लाइड में जानिए लाइव मैच का रोमांच और वीडियोः

england vs belgium fifa world cup 2018 live score and latest updates
इग्लैंड बनाम बेल्जियम

फुलटाइम.. स्कोर इंग्लैंड 0ः बेल्जियम 1

90 मिनटः दूसरे हाफ का खेल खत्म। 3 मिनट इंजुरी टाइम जोड़ा गया है।

80 मिनटः
दूसरे हाफ का खेल खत्म होने में केवल 10 मिनट का समय बचा है। और इंग्लैंड को कॉर्नर मिला, रेश्फोर्ड ने शॉट लगाया, लेकिन फिर नाकाम रहे। इस मुकाबले में इं्गलैंड को सातवां कॉर्नर मिली।

80 मिनटः इंग्लैंड को फ्री किक मिली। रेश्फोर्ड ने शानदार शॉट लगाया लेकिन गेंद गोलपोस्ट के उपर चली गई।

65 मिनटः
इग्लैंड को सुनहरा मौका था, लेकिन असफल रहे। कॉर्नर मिला।

51 मिनटः इंग्लैंड 0ः बेल्जियम 1




51 मिनटः ...और ये गोल। जानुजाए ने दूसरे हाफ के शुरुआत में ही शानदार गोलकर अपनी टीम बेल्जियम को 1-0 की बढ़त दिलाई। 




47 मिनटः दूसरे हाफ की शुरुआत में इंग्लैंड के पास अच्छा मौका था, रेश्फोर्ड ने शानदार शॉट लगाया लेकिन सफल नहीं रहें।

46 मिनटः दूसरे हाफ का खेल शुरू।

हाफ टाइम.. स्कोर- इंग्लैंड 0ः बेल्जियम 0

-पहले हाफ तक के खेल में दोनों टीमों के बारबर के पोजेशन मिले। बेल्जियम ने टार्गेट के पर 2 शॉट लगाए, लेकिन गोल में बदलने में असफल रहे। वहीं, हाफ टाइम तक इंग्लैंड ने 5 और बेल्जियम ने 6 फाउल किए। इंग्लैंड को 4 , जबकि बेल्जियम को 2 कॉर्नर मिले। पहले हाफ में बेल्जियम के दो खिलाड़ियों को येलो कार्ड दिखा गया।




45 मिनटः पहले हाफ का खेल खत्म। दोनों ही टीम गोल करने में रहे असफल।

40 मिनटः
पहले हाफ का खेल खत्म होने में महज पांच मिनट का समय बचा। दोनों ही टीमें अभी तक गोल करने में नाकाम रही है। अब दूसरे हाफ में यह देखना होगा कि कोई भी टीम गोल कर पाती है या नहीं, या फिर यह मुकाबला 0-0 की बराबरी पर ना खत्म हो जाए।

34 मिनटः यहां इंग्लैंड को कॉर्नर मिला, लेकिन उसे भुना नहीं पाए।

32 मिनटः फाउल हुआ। बेल्जियम के खिलाड़ी डेंडोनकर को येलो कार्ड दिखाया गया। 

21 मिनटः यहां इंग्लैंड ने गोल करने का मौका बनाया। एलेक्जेंडर ने गेंद को अपने नियंत्रण लिया लेकिन बेल्जियम के खिलाड़ी चाडली ने हैडर लगाकर उसे बाहर कर दिया।

20 मिनटः दोनों ही टीम लगातार आक्रमण कर रही हैं, लेकिन लगभग 20 मिनट तक का खेल खत्म हो चुका है। दोनों ही गोल करने में नाकाम रही।

18 मिनटः  टिलेमैन को येलो कार्ड दिखाया गया।

16 मिनटः इंग्लैंड के खिलाड़ी जाउन स्टोन की तरफ से फाउल किया गया। फ्री किक मिली।

10 मिनटः इंग्लैंड को पहला कॉर्नर मिला।

8 मिनटः दोनों टीमें लगातार आक्रामण कर रही है, रोजो क्रॉस लगाना चाहते थे, लेकिन यहां असफल रहे।

6 मिनटः बेल्जियम को मौका मिला था, लेकिन नाकाम रहे। बेल्जियम इंग्लैंड पर दबाव बनाते नजर आ रहे हैं।

-किक हो चुका है।

-दोनों टीमें राष्ट्रगान के लिए मैदान पर आ चुकी हैं।

-नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम में आपका स्वागत है।

टीमें इस प्रकार हैं:




इंग्लैंडः पिकफोर्ड, रोज, स्टोन्स, कैहिल, जोंस, डेल्फ, एलेक्जेंडर, डियर, लोफ्टस, वार्डी, रश्फोर्ड।

बेल्जियमः थिबोट, वर्मालन, बोयाटा, डेंडोनकर, फेलेनी,  हैजार्ड, टिलेमैन, डेम्बेले, चाडली, जानुजाए, बेतशुआई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed