{"_id":"5b1adf374f1c1b264d8b5995","slug":"england-beats-costa-rica-by-2-0-in-friendly-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैत्री मैचः इंग्लैंड ने कोस्टा रिका को 2-0 से शिकस्त","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
मैत्री मैचः इंग्लैंड ने कोस्टा रिका को 2-0 से शिकस्त
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 09 Jun 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
मार्कस रैशफोर्ड
मार्कस रैशफोर्ड के शानदार खेल के दम पर इंग्लैंड ने मैत्री मैच में कोस्टा रिका 2-0 से पराजित किया। इंग्लैंड का यह ट्यूनिशया के खिलाफ विश्व कप के शुरुआती मुकाबले से पहले अंतिम मैच था। कप्तान हैरी केन की जगह टीम में शामिल किए गए रैशफोर्ड ने खेल के 13वें मिनट में ही गोल कर इंग्लैंड को बढ़त दिला दी।
विज्ञापन
इसे डैनी वेलबेक ने 76वें मिनट में दोगुना कर दिया। मैच के बाद इंग्लैंड के कोच गेरेथ साउथगेट ने माना कि रैशफोर्ड के इस शानदार प्रदर्शन ने उनके सामने चयन संबंधित मुश्किल पैदा कर दी है। इंग्लैंड की टीम पिछले दस मुकाबलों से अजेय है।
विज्ञापन