{"_id":"034c159e-0744-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"east-bengal-in-semi-final-with-thrilling-win","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोमांचक जीत के साथ ईस्ट बंगाल सेमीफाइनल में","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
रोमांचक जीत के साथ ईस्ट बंगाल सेमीफाइनल में
सिलीगुडी/एजेंसी
Updated Wed, 26 Sep 2012 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईस्ट बंगाल ने रोमांचक संघर्ष में आज कालीघाट मिलन संघा को 4-3 से हराकर 34वें फेडरेशन कप फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। ईस्ट बंगाल का पहले सेमीफाइनल में गुरवार को चिर प्रतिद्वंद्वी चर्चित ब्रदर्स के साथ मुकाबला होगा। दूसरा सेमीफाइनल शुक्रवार को गत चैम्पियन गोवा के सालगांवकर स्पोर्टिंग क्लब और आई लीग चैम्पियन गोवा के ही डेम्पो क्लब के बीच खेला जाएगा। फाइनल 30 सितम्बर को होगा।
ईस्ट बंगाल की जीत के हीरो रहे मननदीप सिंह जिन्होंने 22वें और 28 वें मिनट में गोल दागे। इदेह चिद्दी ने पहले हाफ के इंजरी समय में पेनल्टी पर टीम का तीसरा और 59 वें मिनट में पेनल्टी पर ही चौथा गोल किया।
कालीघाट के लिए जेम्स गिब्ली ने 11वें, तन्मय कुंडु ने 15वें और क्रिस्टोफर चिजोबा ने 40वें मिनट में गोल किया। ईस्ट बंगाल ने दो गोल से पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए जीत हासिल की।