फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   dynamo kyiv down fighting msp malappuram to win subroto cup

अंडर-17 सुब्रतो कप का विजेता बना उक्रेन

Mon, 01 Oct 2012 11:52 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Mon, 01 Oct 2012 11:52 PM IST
विज्ञापन
dynamo kyiv down fighting msp malappuram to win subroto cup
सुब्रतो कप फुटबॉल टर्नामेंट अंडर-17 में उक्रे न ने केरल को मात दी। प्लेयर आफ द टूर्नामेंट दिमित्रो जाइकिन के हैट्रिक सहित चार दमदार गोलों के दम पर उक्रेन के डायनेमो कीव ने एमएसपी हायर सेकेंड्री स्कूल को 5-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया। यहां डा. अंबेडकर स्टेडियम में खेले गए फाइनल में जाइकिन ने 10 वें, 14वें, 30वें और 41वें मिनट में गोल दागे जबकि टीम का एक अन्य गोल रोस्तीस्लाब तारानूखा ने 25वें मिनट में किया।
विज्ञापन


केरल स्कूल की तरफ से दोनों गोल मोहम्मद सबीत ने 15वें और 53वें मिनट में किए। उक्रेन के डायनेमो कीव को इस खिताबी जीत के लिए ट्राफी और तीन लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इसके अलावा जाइकिन को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, सर्जेई बेझनेर को सर्वश्रेष्ठ कोच, केरल स्कूल के विष्णु वीके को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर, मणिपुर के वाई जुलेट सिंह को सर्वश्रेष्ठ उभरता खिलाड़ी और तमिलनाडु के आर प्रताप को भारतीय टीमों में सर्वाधिक छह गोल करने के लिए शीर्ष स्कोरर का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed