फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Durand Cup: Durand Cup trophy unveiled in Kolkata, football tournament to start from August 3

Durand Cup: कोलकाता में डूरंड कप ट्रॉफी का अनावरण, तीन अगस्त से शुरू होगा फुटबाल टूर्नामेंट

Tue, 25 Jul 2023 10:17 PM IST
शक्तिराज सिंह अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 25 Jul 2023 10:17 PM IST
सार

खेल मंत्री अरूप विश्वास ने कहा कि इस बार कोलकाता में डूरंड कप के छह मैच होंगे। तीन सितंबर को फाइनल मैच भी कोलकाता के युवा भारती स्टेडियम में खेला जाएगा।

विज्ञापन
Durand Cup: Durand Cup trophy unveiled in Kolkata, football tournament to start from August 3
Durand Cup trophy - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बंगाल जहां हर दिल में फुटबॉल बसता है, वहां मंगलवार को दुनिया की तीसरी और एशिया की सबसे पुरानी फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड के 132वें संस्करण के लिए ट्रॉफियों का अनावरण किया गया। इस वर्ष यह प्रतिष्टित टूर्नामेंट तीन अगस्त से शुरू होने जा रहा है और तीन सितंबर तक चलेगा। ट्रॉफियों के अनावरण कार्यक्रम के दौरान भारतीय सेना के दो पूर्व अधिकारियों ने यहां स्थित पूर्वोत्तर की सबसे ऊंची बिल्डिंग द 42 की 65वीं मंजिल से पैराशूट से छलांग लगाकर सबको रोमांचित कर दिया। अनावरण समारोह में पूर्वी सेना कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता और मुख्म अतिथि बंगाल के खेल व युवा मामलों के मंत्री अरूप विश्वास ने डूरंड कप की तीनों शानदार ट्रॉफियों का अनावरण किया। इस दौरान तीनों सेनाओं के वरिष्ठ अधिकारियों समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस अवसर पर खेल मंत्री अरूप विश्वास ने कहा कि इस बार कोलकाता में डूरंड कप के छह मैच होंगे। तीन सितंबर को फाइनल मैच भी कोलकाता के युवा भारती स्टेडियम में खेला जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार डूरंड कप के सफल आयोजन के लिए भारतीय सेना को पूरा सहयोग व समर्थन देगी। एशिया के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित फुटबाल टूर्नामेंट में इस साल देश की 24 टीमें भाग ले रही हैं। जिसमें शीर्ष डिवीजन इंडियन सुपर लीग (आइएसएल) की सभी 12 टीमें भी शामिल हैं, जो इसमें हिस्सा ले रही हैं। पड़ोसी देशों बांग्लादेश और नेपाल की टीमें भी इस बार टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन


इस अवसर पर साहसिक बेस जंप में हिस्सा लेने वाले लेफ्टिनेंट कर्नल सत्येंद्र वर्मा (रिटायर्ड) और गु्रप कैप्टन कमल सिंह ओबेरा (रिटायर्ड) 65वीं मंजिल से छलांग लगाकर पैराग्लाइडिंग करते हुए पास के बिग्रेड परेड ग्राउंड में कार्यक्रम स्थल के पास उपस्थित लोगों की तालियों का गड़गड़ाहट के बीच सकुशल उतरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed