फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Durand Cup 2021: Striker Elvis Chikatras hat trick also reached the teams of Gokulam Kerala and Army Red in the quarter finals

डूरंड कप : स्ट्राइकर एल्विस चिकातरा की हैट्रिक से गोकुलम केरल और आर्मी रेड की टीमें भी पहुंची क्वार्ट फाइनल में  

Mon, 20 Sep 2021 05:04 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 20 Sep 2021 05:04 AM IST
सार

नाइजीरिया के स्ट्राइकर चिसोम एल्विस चिकातरा की हैट्रिक से गोकुलम ने असम राइफल्स को 7-2 और आर्मी रेड ने हैदराबाद एफसी को 2-1 से हराया। आर्मी रेड टूर्नामेंट के नॉकआउट में जगह बनाने वाली सेना की दूसरी टीम है। इससे पहले आर्मी ग्रीम ने भी अंतिम आठ में पहुंच चुकी है।

विज्ञापन
Durand Cup 2021: Striker Elvis Chikatras hat trick also reached the teams of Gokulam Kerala and Army Red in the quarter finals
Gokulam Kerala FC

विस्तार

नाइजीरिया के स्ट्राइकर चिसोम एल्विस चिकातरा की हैट्रिक से गत चैंपियन गोकुलम केरल एफसी और आर्मी रेड ने डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। गोकुलम ने असम राइफल्स को 7-2 और आर्मी रेड ने हैदराबाद एफसी को 2-1 से हराया। आर्मी रेड टूर्नामेंट के नॉकआउट में जगह बनाने वाली सेना की दूसरी टीम है।

विज्ञापन


इससे पहले आर्मी ग्रीम ने भी अंतिम आठ में पहुंच चुकी है। असम राइफल्स के खिलाफ गोकुलम की टीम ने शुरुआत से ही दबदबा बनाया और टीम मध्यांतर तक 4-1 से आगे थी। चिकातरा ने पहले ही मिनट में गोकुलम को बढ़त दिलाई। पहले हाफ में बेनेस्टन बेरेटो ने दो गोल दागे जबकि रहीम ओसुमानु ने भी एक गोल किया।
विज्ञापन


दूसरे हाफ में चिसोम ने दो और गोल दागकर हैट्रिक पूरी की। स्थानापन्न खिलाड़ी सौरव ने भी 61वें मिनट में गोकुलम के लिए गोल किया। असम राइफल्स की ओर से सोबेम रोजर सिंह और सामुजल राभा ने गोल दागे। दूसरी तरफ आर्मी रेड और हैदराबाद एफसी के बीच मुकाबला करीबी रहा। आर्मी रेड की ओर से लिटन शिल ने दो गोल दागे जबकि हैदराबाद की टीम की ओर से एकमात्र गोल कौस्तव दत्ता ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed