फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Diego Maradona misses out on first title as coach 

कोच के रूप में पहले खिताब से चूके माराडोना

Mon, 06 May 2019 09:09 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Mon, 06 May 2019 09:09 PM IST
विज्ञापन
Diego Maradona misses out on first title as coach 
डिएगो माराडोना

डिएगो माराडोना की बतौर कोच पहला खिताब जीतने की उम्मीदों पर पानी फिर गया। उनकी डोराडोस टीम को मैक्सिको के द्वितीय श्रेणी टूर्नामेंट के फाइनल में एटलेटिको सान लुई के हाथों 0-1 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। लगातार दो फाइनल से माराडोना को खाली हाथ लौटना पड़ा। अर्जेंटीना के विश्व कप विजेता फुटबॉलर ने कहा,‘मुझे लगा कि मैं मर ही गया हूं लेकिन होता है। मैं टीम के लिए दुखी हूं ।’ माराडोना सितंबर में इस क्लब से जुड़े थे।

विज्ञापन

मर्टेंस ने सिरी ए में माराडोना के सर्वाधिक गोल का रिकॉर्ड तोड़ा

डरिइस मर्टेंस (85वें मिनट) और लोरेंजो (90+8) के दम पर नपोली ने सिरी ए में कलियारी को 2-1 से पराजित किया। इस जीत से नपोली के 35 मैचों से 73 अंक हो गए हैं और उसका दूसरे स्थान पर रहना तय है। जुवेंटस इतने ही मैचों से 89 अंकों के साथ शीर्ष पर है और पहले ही खिताब जीत चुका है।

मर्टेंस का यह नपोली की ओर से सिरी ए में 82वां गोल था उन्होंने दिग्गज डिएगो माराडोना (81) को पीछा छोड़ा। अर्जेंटीनी स्टार ने 1984 से 1991 के बीच क्लब की ओर से खेलते हुए लीग में 81 गोल किए थे। मर्टेंस क्लब के इतिहास में सर्वाधिक गोल करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। एंटोनियो वोजक (102) पहले और मारेक हमस्कि (100) दूसरे नंबर पर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed