फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Did Lionel Messi just ignored Salt Bae after winning FIFA World Cup 2022? Watch Video disprj

FIFA WC: क्या वर्ल्ड कप जीतने के बाद मेसी ने सॉल्ट बेई को किया नजरअंदाज, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो

Tue, 20 Dec 2022 06:32 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 20 Dec 2022 06:32 PM IST
सार

सॉल्ट बेई का नाम अर्जेंटीना की जीत के बाद मेसी द्वारा नजरअंदाज किए जाने पर खूब चर्चाओं में है। इंटरनेट पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें सॉल्ट बेई स्टार फुटबॉलर मेसी के साथ तस्वीर लेने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Did Lionel Messi just ignored Salt Bae after winning FIFA World Cup 2022? Watch Video disprj
मेसी और सॉल्ट बेई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनियाभर में फिलहाल एक ही नाम की खूब चर्चाएं हो रही हैं। स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी हर किसी की जुबान पर हैं। मेसी के नेतृत्व में अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप का खिताब जीता। नेल-बाइटिंग पेनल्टी शूटआउट में गत चैंपियन फ्रांस को हराने के बाद, मेसी के नेतृत्व वाली अर्जेंटीना की टीम ने 36 साल बाद फीफा विश्व कप 2022 की ट्रॉफी उठाई। कतर के लुसैल स्टेडियम में जीत के बाद के जश्न के दौरान लिया गया एक वीडियो वायरल हो गया है और इसमें मेसी और लोकप्रिय शेफ सॉल्ट बेई शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

नुसरत गोकसे, जिसे सॉल्ट बेई के नाम से भी जाना जाता है, अपने चटपटे सीज़निंग स्टीक के लिए इंटरनेट सेंसेशन बन गए थे। हालांकि, प्रसिद्धि और काफी पैसा कमाने के बाद, नुसरत ने लंदन और अन्य प्रमुख स्थानों पर हाई-एंड रेस्टोरेंट की एक सीरीज खोली। ग्राहकों ने रेस्टोरेंट में परोसे जाने वाले भोजन की घटिया क्वालिटी के बारे में शिकायत की और सॉल्ट बेई को ऑनलाइन ट्रोल किया गया।

अब सॉल्ट बेई का नाम अर्जेंटीना की जीत के बाद मेसी द्वारा नजरअंदाज किए जाने पर खूब चर्चाओं में है। इंटरनेट पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें सॉल्ट बेई स्टार फुटबॉलर मेसी के साथ तस्वीर लेने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। दूसरी ओर मेसी वहां से दूर जाने की कोशिश करते देखे गए।




विज्ञापन

यह क्लिप लाखों व्यूज और प्रतिक्रियाओं के साथ वायरल हो गई है। हालांकि, सॉल्ट बेई आखिरकार अर्जेंटीना टीम के साथ सेल्फी लेने में कामयाब रहे और विश्व कप ट्रॉफी को पकड़े हुए एक तस्वीर भी ली। सॉल्ट बेई अर्जेंटीना टीम के खिलाड़ियों के साथ तस्वीरें लेने में कामयाब रहे। कुछ तस्वीरों में तो उन्होंने अपना सिग्नेचर नमक छिड़कने वाला इशारा भी किया।

View this post on Instagram

A post shared by Nusr_et#Saltbae (@nusr_et)


View this post on Instagram

A post shared by Nusr_et#Saltbae (@nusr_et)


View this post on Instagram

A post shared by Nusr_et#Saltbae (@nusr_et)


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed