{"_id":"5df799598ebc3e881b4c2b30","slug":"dicka-strikes-late-as-minerva-punjab-fc-beat-indian-arrows-1-0","type":"story","status":"publish","title_hn":"I-Leauge: डिक्का के गोल से मिनर्बा पंजाब की जीत, इंडियन एरोज को 1-0 से हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
I-Leauge: डिक्का के गोल से मिनर्बा पंजाब की जीत, इंडियन एरोज को 1-0 से हराया
Tue, 17 Dec 2019 08:04 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 17 Dec 2019 08:04 AM IST
विज्ञापन
पंजाब और इंडियन एरोज
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपांडा डिक्का के दूसरे हाफ में किए गए गोल की मदद से पंजाब एफसी ने सोमवार को गुरु नानक स्टेडियम में खेले गए आईलीग फुटबाल मैच में इंडियन ऐरोज को 1-0 से पराजित किया। स्थानापन्न खिलाड़ी के तौर पर उतरे डिक्का ने यह गोल 80वें मिनट में किया।
विज्ञापन
पिछले मैच में मौजूदा चैंपियन चेन्नई एफसी को हराने वाली पंजाब एफसी ने अच्छी शुरुआत की लेकिन ऐरोज के मजबूत रक्षण के सामने वह गोल करने में नाकाम रहा। पहला हाफ गोलरहित छूटा। पंजाब ने एक घंटे का खेल होने के बाद कैमरून के खिलाड़ी डिक्का को मैदान में उतारा जिन्होंने कुछ अच्छे मूव बनाए।
विज्ञापन
उन्होंने 77वें मिनट में शानदार मूव बनाया लेकिन संजू प्रधान का शाट ऐरोज के गोलकीपर सौमिक मित्रा ने रोक दिया। इसके तीन मिनट बाद डिक्का गोल करने में सफल रहे जो पंजाब की लगातार दूसरी जीत है। वह अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है। ऐरोज को अब भी पहली जीत की तलाश है।
विज्ञापन