फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Davido and Aisha Ozuna and Gims Nora Fatehi Balqees Rahma Riad and Manal perform FIFA WC Final

FIFA WC 2022: विश्व कप में लगेगा सितारों का जमावड़ा, नोरा फतेही सहित ये स्टार फाइनल से पहले बिखेरेंगे जलवा

Sat, 17 Dec 2022 12:08 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 17 Dec 2022 12:08 PM IST
सार

फीफा विश्व कप में फाइनल मुकाबला शुरू होने से पहले नोरा फतेही सहित कई सितारे अपना जलवा बिखेरेंगे। इनमें डेविडो और आएशा भी शामिल हैं। 
 

विज्ञापन
Davido and Aisha Ozuna and Gims Nora Fatehi Balqees Rahma Riad and Manal perform FIFA WC Final
नोरा फतेही - फोटो : instagram

विस्तार

फीफा विश्व कप 2022 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। अब इस टूर्नामेंट में दो मुकाबले शेष हैं। तीसरे स्थान के लिए क्रोएशिया और मोरक्को के बीच मुकाबला है। इसके बाद खिताबी मुकाबले में अर्जेंटीना का सामना डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस की टीम से है। फाइनल मुकाबले से पहले फीफा विश्व कप में ग्लैमर का तड़का लगेगा और कई सितारे खिताबी मैच से पहले परफॉर्म करेंगे। इनमें नोरा फतेही का नाम भी शामिल है। 
विज्ञापन


खुद फीफा ने बताया है कि फाइनल मैच से पहले कई सितारे विश्व कप की रौनक में चार चांद लगाने वाले हैं। 

फीफा ने ट्वीट में लिखा "रविवार की शाम यादगार होगी। कतर में विश्व कप के फाइनल मैच से पहले साउंडट्रैक स्टार डेविडो और आएशा, ओजूना और गिम्स, नोरा फतेही, बल्कीस, रहमा रियाद और मनाल लाइव परफॉर्म करेंगे।"
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




नोरा फतेही के विश्व कप में परफॉर्म करने की खबर पहले आई थी, लेकिन इस टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में उन्होंने परफॉर्म नहीं किया था। अब फीफा ने यह साफ किया है कि फाइनल मैच से पहले कार्यक्रम में नोरा अपने डांस का जलवा बिखरेती नजर आएंगी।

लगातार दूसरी बार चैंपियन बनना चाहेगा फ्रांस
फ्रांस की टीम लगातार दूसरी बार विश्व चैंपिनय बनना चाहेगी। 2018 विश्व कप फाइनल में क्रोएशिया को हराने वाली फ्रांस की टीम के सामने इस बार अर्जेंटीना की चुनौती है। अर्जेंटीना की टीम मेसी की कप्तानी में विश्व कप जीतकर अपने कप्तान को विजयी विदाई देना चाहेगी। मेसी पहले ही यह साफ कर चुके हैं कि यह उनका आखिरी विश्व कप मैच होगा। अगले विश्व कप मेसी 40 साल के करीब होंगे और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खेलते रहना उनके लिए काफी मुश्किल होगा। इस मैच से पहले क्रोएशिया की टीम मोरक्को को हराकर 24 साल बाद फीफा विश्व कप में तीसरा स्थान हासिल करना चाहेगी। वहीं, मोरक्को अपने सबसे शानदार विश्व कप को जीत के साथ खत्म करना चाहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed