फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Croatia's Road To Final Of FIFA World Cup 2018

रोड टू मॉस्को: क्रोएशिया ने फाइनल में पहुंचने के लिए किया जोरदार संघर्ष, ऐसा रहा टूर्नामेंट में सफर

Sat, 14 Jul 2018 09:45 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 14 Jul 2018 09:45 PM IST
विज्ञापन
Croatia's Road To Final Of FIFA World Cup 2018

फीफा विश्व कप 2018 का विजेता रविवार रात तय हो जाएगा। फाइनल में एक ओर मजबूत फ्रांस होगी तो दूसरी ओर मजबूत टीमों को पटखनी देते हुए यहां तक पहुंची क्रोएशिया। बुधवार रात मॉस्को के लुजनिकी स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में क्रोएशिया ने अतिरिक्त समय में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।

विज्ञापन


लगभग 42 लाख की आबादी वाला क्रोएशिया पहली बार विश्वकप फाइनल में उतरेगा। इस विश्वकप में क्रोएशिया अबतक अपराजित रहा है। दिलचस्प है कि फ्रांस भी इस विश्वकप में अब तक एक भी मैच नहीं हारा है। आइए एक नजर डालते हैं क्रोएशिया के इस विश्वकप फाइनल में पहुंचने के पूरा सफर पर...

विज्ञापन

ग्रुप दौर

नाइजीरिया को 2-0 से, अर्जेंटीनो को 3-0 से और आइसलैंड को 2-1 से मात दी।

क्रोएशिया ने इस विश्वकप में नाइजीरिया को पिटते हुए विजयी शुरूआत की। पेनल्टी के सहारे लूका मॉड्रिक ने शानदार गोल दागा था। मैच का दूसरा गोल आत्मघाती गोल था जिसे नाइजीरिया के एटेबो ने दागा था। मुकाबले को क्रोएशिया ने 2-0 से जीत लिया।

अर्जेंटीना को दूसरे मैच में 3-0 से रौंदते हुए क्रोएशिया ने सभी को चौंका दिया था। पहले हाफ तक मुकाबला गोल रहित रहा था। मगर अंतिम हाफ में क्रोएशिया के लिए 53वें मिनट में रेबिच ने, 80वें मिनट में लूका मॉड्रिक और इंजरी टाइम में इवान रैकिटिच ने शानदार गोल दागा था।

आइसलैंड से ग्रुप स्टेज का तीसरा और आखिरी मुकाबले था। इस मैच को 2-1 से जीत क्रोएशिया ने ग्रुप स्टेज में अपना पहला स्थान पक्का किया। मैच के 53 वें मिनट में मिलान बदेल्ज और मुकाबले के अंतिम मिनट में क्रोएशिया के इवान पेरिसिच ने शानदार गोल दाग क्रोएशिया को जीत दिला दी।

नॉकआउट अंतिम 16

नॉकआउट अंतिम 16 में डेनमार्क को 1-1 की बराबरी के बाद शूटआउट में हराया। मैच के 4 मिनट में ही 2 गोल दागे गए। पहला गोल डेनमार्क के जोर्गेनसन ने पहले मिनट में ही कर दिया। वहीं दूसरा गोल क्रोएशिया के मारियो मंजुकिच ने चौथे मिनट में दागा। इसके बाद अगले 86 मिनट तक कोई गोल नहीं हो सका।

मैच अतिरिक्त समय तक गया, लेकिन एक्स्ट्रा टाइम में भी गोल नहीं हो पाया। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में क्रोएशिया ने मैच को 3-2 से जीत लिया। क्रोएशिया के गोलकीपर सुबासिच इस मैच के हीरो बनकर उभरे। सुबासिच ने पेनल्टी शूटआउट में 3 गोल बचाए।

विज्ञापन

क्वार्टरफाइनल

मेजबान रूस को क्वार्टरफाइनल में 2-2 के बाद शूटआउट में हराया। अंतिम समय तक मुकाबला 2-2 की बराबरी पर रहा। रूस के डेनिस चेरिशेव ने 31वें मिनट में गोल दाग रूस को बढ़त दिला दी थी।

मगर 39वें मिनट में क्रोएशिया के क्रैमरिच ने गोल दाग मुकाबला बराबरी पर ला दिया। अगले हाफ में कोई भी गोल नहीं हो पाया और मैच अतिरिक्त समय में चला गया।

100वें मिनट में क्रोएशिया के विदा ने हेडर से शानदार गोल दाग क्रोएशिया को बढ़त दिलाई। तभी रूस के फर्नांडीस ने 115वें मिनट में गोल कर मुकाबला बराबरी पर ला दिया। इसके बाद कोई गोल नहीं हो सका और मुकाबला अतिरिक्त समय में चला गया।

पेनल्टी शूटआउट में क्रोएशिया ने मुकाबला 4-3 से जीत लिया। इस मैच में भी गोलकीपर सुबासिच ने शानदार खेल दिखाया। चोटिल होने के बावजूद उन्होंने बेहतरीन गोलकीपिंग की और क्रोएशिया को सेमीफाइनल का टिकट दिला दिया।

सेमीफाइनल

इंग्लैंड की कठिन चुनौती के आगे भी क्रोएशिया नहीं घबराया। सेमीफाइनल के इस मुकाबले के 5वें मिनट में ही इंग्लैंड के कीरन ट्रिपिएर ने पेनल्टी पर शानदार गोल दाग इंग्लैंड को बढ़त दिला दी। मैच का अगला गोल 68वें मिनट में क्रोएशिया के इवान पेरिसिच ने दाग कर मैच में वापसी की। 

फुल टाइम तक कोई गोल नहीं होने के बाद तीसरी बार लगातार क्रोएशिया का मुकाबला अतिरिक्त टाइम में चला गया। 109वें मिनट में क्रोएशिया के मारियो मंजुकिच गोल दाग हीरो बनकर उभरे। इसके साथ ही इंग्लैंड का सफर इस विश्व कप में समाप्ता हुआ तो क्रोएशिया पहली बार विश्व कप के फाइनल में पहुंची।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed