फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Cristiano Ronaldo will not face Lionel Messi, Al Nassr star out of season cup match against Inter Miami

Ronaldo vs Messi: मेसी से नहीं होगा रोनाल्डो का सामना, क्रिस्टियानो इंटर मियामी के खिलाफ सीजन कप मैच से बाहर

Wed, 31 Jan 2024 10:30 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 31 Jan 2024 10:30 PM IST
सार

इंटर मियामी की टीम एमएलएस के नए सीजन से पहले सऊदी अरब का दौरा कर रही है। वहां वह रियाद सीजन कप में खेल रही है। इंटर मियामी और अल नस्र के अलावा अल हिलाल की टीम भी इसमें हिस्सा ले रही है।

विज्ञापन
Cristiano Ronaldo will not face Lionel Messi, Al Nassr star out of season cup match against Inter Miami
लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनिया के दो दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी और पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो अब एक दूसरे के आमने सामने नहीं आएंगे। फैंस करीब दो दशक से चली आ रही प्रतिद्वंद्वीता का मजा सऊदी अरब में अब नहीं देख पाएंगे। दरअसल, अमेरिका की मेजर सॉकर लीग (एमएलएस) की टीम इंटर मियामी और सऊदी प्रो लीग की टीम अल-नस्र एफसी के बीच सीजन कप का मुकाबला होने वाला था। मेसी इंटर मियामी और रोनाल्डो अल नस्र के लिए खेलते हैं। 
विज्ञापन


अल-नस्र सुपरस्टार चोट के कारण रियाद सीजन कप अल-नस्र बनाम इंटर मियामी मैच से बाहर हो गए हैं। इससे फैंस को बड़ा झटका लगा है। इसका मतलब है, जिस मैच को दो दिग्गजों के बीच बड़े मुकाबले के तौर पर प्रमोट किया जा रहा था, उसे अब फैंस नहीं देख पाएंगे। यह मुकाबला एक फरवरी को होने वाला था। अल नस्र के क्लब मैनेजर लुईस कास्त्रो ने प्री मैच कॉन्फ्रेंस में कहा- हम मेसी बनाम रोनाल्डो मैच नहीं देखेंगे। वह फिट होने की कगार पर हैं। हमें उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में वह टीम के साथ फिर से जुड़ सकते हैं। वह मैच से अनुपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन


इंटर मियामी की टीम एमएलएस के नए सीजन से पहले सऊदी अरब का दौरा कर रही है। वहां वह रियाद सीजन कप में खेल रही है। इंटर मियामी और अल नस्र के अलावा अल हिलाल की टीम भी इसमें हिस्सा ले रही है। अल हिलाल में ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार जूनियर हैं। हालांकि, वह लंबे समय से चोटिल हैं। अल नस्र और इंटर मियामी का मैच रियाद के किंगडन एरीना में आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेसी बनाम रोनाल्डो रिकॉर्ड
मेसी और रोनाल्डो ने अपने करियर में 35 बार एक-दूसरे का सामना किया है। इस दौरान मेसी की टीम 16 बार जीती है। रोनाल्डो की टीम को 10 बार जीत मिली है। नौ मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। इन मैचों में मेसी ने 21 गोल किए हैं। उन्होंने 12 गोल असिस्ट भी किए हैं। वहीं, रोनाल्डो ने 20 गोल दागे हैं और एक गोल असिस्ट किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed