फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Cristiano Ronaldo Video Manchester United striker Ronaldo showers on instagram live watch viral video

Cristiano Ronaldo Video: इंस्टाग्राम लाइव सेशन में रोनाल्डो ने खोला शॉवर और... फैन्स बोले- इसमें क्या गलत?

Wed, 02 Mar 2022 02:49 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 02 Mar 2022 02:49 PM IST
सार

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ियों में शुमार पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। रोनाल्डो के खेल के अलावा उनकी फिटनेस के भी लोग दीवाने हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो स्नान कर रहे हैं।

विज्ञापन
Cristiano Ronaldo Video Manchester United striker Ronaldo showers on instagram live watch viral video
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ियों में शुमार पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। रोनाल्डो के खेल के अलावा उनकी फिटनेस के भी लोग दीवाने हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो स्नान कर रहे हैं। इसमें 37 साल के रोनाल्डो की फिटनेस को देख प्रशंसक उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों को यह वीडियो पसंद नहीं आ रहा।
विज्ञापन


दरअसल, रोनाल्डो सोमवार (28 फरवरी) को इंस्टाग्राम पर लाइव आए थे। वे लाइव सेशन के दौरान ही स्नान कर रहे थे। रोनाल्डो के इंस्टाग्राम लाइव सेशन में करीब सात लाख लोग जुड़े। उन्होंने दिग्गज खिलाड़ी को नहाते देखा। 2016 में यूरो चैंपियन बनने वाली पुर्तगाली टीम के कप्तान रोनाल्डो इंग्लैंड के क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए खेलते हैं। इन दिनों अपनी खराब फॉर्म के कारण आलोचकों के निशाने पर हैं।
विज्ञापन


एक मिनट से भी कम समय का एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। वीडियो के अंत में रोनाल्डो कैमरे पर फैंस को सैल्यूट करते हुए और उन्हें फ्लाइंग किस देते हुए देखे गए। पांच बार बैलेन डी ऑर अवॉर्ड जीतने वाले रोनाल्डो के फोटो और वीडियो को लाखों फैंस शेयर कर रहे हैं। यह पहली बार नहीं जब इस दिग्गज खिलाड़ी ने अपनी बॉडी का प्रदर्शन खुले तौर पर किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोनाल्डो अक्सर जिम में ट्रेनिंग का वीडियो या फोटो शेयर करते हैं। उनके इस वीडियो को देखने के बाद फैंस तो काफी उत्साहित हैं, लेकिन कुछ लोगों ने उन्हें नहाते हुए वीडियो को शेयर नहीं करने की सलाह दे डाली। इस पर रियाल मैड्रिड और युवेंटस के पूर्व खिलाड़ी के फैंस ने कहा कि इसमें गलत क्या है। रोनाल्डो कोई गलत काम तो नहीं कर रहे हैं।

 

एथलीट्स में इंस्टाग्राम पर रोनाल्डो के सबसे ज्यादा फॉलोअर हैं। उन्हें 400 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। पिछले तीन महीने में रोनाल्डो के फॉलोअर करीब 163 मिलियन बढ़े हैं। उन्होंने पिछले साल अगस्त में मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए करार किया था। रोनाल्डो इंस्टाग्राम पर विज्ञापन के लिए किए गए एक पोस्ट पर करीब 17.26 करोड़ रुपये कमाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed