{"_id":"6065426a8ebc3ed833000d33","slug":"cristiano-ronaldo-scores-on-day-of-big-routs-portugal-beats-luxembourg","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोनाल्डो के दम पर जीता पुर्तगाल: यूरो चैंपियन ने विश्व कप क्वालिफायर में लक्जमबर्ग को 3-1 से हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
रोनाल्डो के दम पर जीता पुर्तगाल: यूरो चैंपियन ने विश्व कप क्वालिफायर में लक्जमबर्ग को 3-1 से हराया
Thu, 01 Apr 2021 09:17 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 01 Apr 2021 09:17 AM IST
विज्ञापन
क्रिस्टियानो रोनाल्डो
- फोटो : social media
क्रिस्टियानो रोनाल्डो और डिएगो जोल्टा के गोल के दम पर यूरो चैंपियन पुर्तगाल ने विश्व कप क्वालिफायर में लक्जमबर्ग को 3-1 से हराकर ग्रुप ए में अपना शीर्ष स्थान कायम रखा है। आयरलैंड के खिलाफ जीत दर्ज करने वाले लक्जमबर्ग ने पुर्तगाल के खिलाफ गेरसन रोड्रिगेज (30वें मिनट) के गोल से बढ़त हासिल करके एक और उलटफेर की उम्मीद जगाई थी।
विज्ञापन
पुर्तगाल ने हालांकि डिएगो जोल्टा (45+2वें मिनट), रोनाल्डो (50वें मिनट) और जाओ पालिन्हा (80वें मिनट) के गोल की मदद से अपनी दूसरी जीत दर्ज की। टीम के तीन मैचों में सात अंक है। सर्बिया के भी इतने ही अंक हैं पर गोल अंतर के आधार पर पुर्तगाल शीर्ष पर है। सर्बिया ने एक अन्य मैच में अजरबैजान को 2-1 से हराया। तुर्की ने लातविया के खिलाफ 3-3 से ड्रॉ खेला। रूस को स्लोवाकिया से 2-1 से हार मिली। क्रोएशिया ने माल्टा को 3-0 से और साइप्रस ने स्लोवानिया को 1-0 से पराजित किया।
विज्ञापन
बेलिज्यम और नीदरलैंड की बड़ी जीत: बेल्जियम ने बेलारूस को एकतरफा मुकाबले में 8-0 से रौंदकर बड़ी जीत दर्ज की। बल्जियम की टीम तीन मैचों में अब तक 12 गोल दाग चुकी है। वहीं नीदरलैंड ने जिब्राल्टर को 7-0 से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन