फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Cristiano Ronaldo number of followers on social media crosses 100 crores, shared information, know

Cristiano Ronaldo: सोशल मीडिया पर रोनाल्डो के फॉलोअर्स की संख्या 100 करोड़ के पार, खुद साझा की जानकारी, जानें

Fri, 13 Sep 2024 09:01 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 13 Sep 2024 09:01 AM IST
सार

रोनाल्डो ने लिखा, 'मुझ पर विश्वास करने के लिए, आपके समर्थन के लिए और मेरे जीवन का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद। सर्वश्रेष्ठ आना अभी बाकी है और हम एक साथ जीतते रहेंगे, जीतेंगे और इतिहास बनाते रहेंगे।'

विज्ञापन
Cristiano Ronaldo number of followers on social media crosses 100 crores, shared information, know
रोनाल्डो - फोटो : Twitter

विस्तार

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम दुनिया के महानतम फुटबॉलर्स में शामिल है। पुर्तगाल और अल नस्र के लिए खेलने वाले इस दिग्गज फुटबॉलर ने सोशल मीडिया पर एक खास रिकॉर्ड बनाया है। वह सोशल मीडिया पर एक बिलियन यानी 100 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा छूने वाले पहले व्यक्ति बन गए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रोनाल्डो की लोकप्रियता उनके नए लॉन्च किए गए इंस्टाग्राम चैनल की बदौलत और बढ़ गई है।
विज्ञापन

39 वर्षीय रोनाल्डो ने यूट्यूब अकाउंट बनाया था और एक सप्ताह के अंदर उसके फॉलोअर्स की संख्या 50 मिलियन यानी पांच करोड़ का आंकड़ा पार कर गई। उन्होंने इस दौरान कई रिकॉर्ड तोड़े। इंस्टाग्राम पर रोनाल्डो के 639 मिलियन यानी 63.9 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके 100 करोड़ फॉलोअर्स का सबसे बड़ा हिस्सा है। मैनचेस्टर यूनाइटेड और रियल मैड्रिड के इस पूर्व खिलाड़ी के फेसबुक पर 170.5 मिलियन यानी 17 करोड़ और 'एक्स' पर 113 मिलियन यानी 11 करोड़ फॉलोअर्स हैं। चीनी प्लेटफॉर्म वीबो और कुआइशू पर भी उनके कुछ फॉलोअर्स मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुर्तगाली फुटबॉल आइकन ने सोशल मीडिया पर एक नोट साझा किया और बताया कि उन्होंने इंटरनेट पर एक बिलियन का आंकड़ा पार कर लिया है। उन्होंने लिखा, 'हमने इतिहास बनाया है। 1 बिलियन फॉलोअर्स! यह सिर्फ एक संख्या नहीं, बल्कि उससे ज्यादा है। यह हमारे साझा जुनून और प्यार का हिस्सा है। मदीरा की सड़कों से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्तर तक, मैंने हमेशा अपने परिवार और आपके लिए खेला है। अब हम एक बिलियन के आंकड़े पर एक साथ खड़े हैं। आप हर कदम पर, सभी उतार-चढ़ावों में मेरे साथ रहे हैं। यह यात्रा हमारी यात्रा है और हमने दिखाया है कि हम जो हासिल कर सकते हैं उसकी कोई सीमा नहीं है।'
विज्ञापन

रोनाल्डो ने लिखा, 'मुझ पर विश्वास करने के लिए, आपके समर्थन के लिए और मेरे जीवन का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद। सर्वश्रेष्ठ आना अभी बाकी है और हम एक साथ जीतते रहेंगे, जीतेंगे और इतिहास बनाते रहेंगे।' इससे पहले बैलन डी'ओर के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं किए गए पुर्तगाल के इस स्टार फुटबॉलर ने क्रोएशिया के खिलाफ मैच में करियर का रिकॉर्ड 900वां गोल दागा था। 39 वर्षीय फुटबॉलर ने माइलस्टोन हासिल करते हुए ऐसे जश्न मनाया, जैसे कि उन्होंने अपने करियर का पहला गोल किया हो। पुर्तगाल की जर्सी में यह उनका 131वां गोल रहा। गोल का जश्न मनाते हुए रोनाल्डो भावुक नजर आए। 900 में से उनके आधे गोल रियल मैड्रिड के लिए आए हैं। बाकी गोल उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मैच के अलावा स्पोर्टिंग लिस्बन, मैनचेस्टर यूनाइटेड, युवेंतस और मौजूदा क्लब अल नस्र के लिए किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed