{"_id":"632034a3812f1e503d5c3263","slug":"cristiano-ronaldo-may-leave-manchester-united-for-saudi-arebian-club-for-1957-crore-offer","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cristiano Ronaldo: सऊदी अरब के क्लब में शामिल हो सकते हैं रोनाल्डो, 1957 करोड़ रुपये हो सकती है फीस","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Cristiano Ronaldo: सऊदी अरब के क्लब में शामिल हो सकते हैं रोनाल्डो, 1957 करोड़ रुपये हो सकती है फीस
Tue, 13 Sep 2022 01:36 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 13 Sep 2022 01:36 PM IST
सार
रोनाल्डो ने पहले ही चैंपियंस लीग में खेलने की इच्छा जताई थी। मैनचेस्टर यूनाइटेड की टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है और यह टीम चैंपियंस लीग में जगह नहीं बना पाई है। ऐसे में रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
क्रिस्टियानो रोनाल्डो
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मैनचेस्टर यूनाइडेट के साथ क्रिस्टियानो रोनाल्डो का सफर जल्द ही खत्म हो सकता है। 37 साल का यह स्टार खिलाड़ी पहले ही चैंपियंस लीग खेलने की इच्छा जाहिर कर चुका है, लेकिन उनके मौजूदा क्लब का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। मैनचेस्टर यूनाइडेट की टीम चैंपियंस लीग के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई है। अब रोनाल्डो अपने क्लब का साथ छोड़ सऊदी अरब के किसी क्लब के साथ जुड़ सकते हैं। उन्हें 1957 करोड़ का ऑफर भी मिल चुका है।
पांच बार बैलेन डि ओर खिताब जीतने वाले रोनाल्डो पहले ही अपना क्लब बदलने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं, लेकिन यूरोप के किसी भी क्लब ने उन्हें बड़ा ऑफर नहीं दिया। चेल्सी, बायर्न म्यूनिख, पीएसजी और एटलेटिको मैड्रिड के पास रोनाल्डो को हालिया विंडो के जरिए अपनी टीम में शामिल करने का मौका था, लेकिन किसी ने भी उन्हें अपने साथ नहीं जोड़ा।
इससे पहले रोनाल्डो ने सऊदी अरब के एक क्लब का ऑफर ठुकरा दिया था, जिसमें उन्हें हर सप्ताह (दो मिलियन यूरो) 18.5 करोड़ रुपये मिल रहे थे। हालांकि, उनकी टीम मैनचेस्टर यूनाइटेड मौजूदा समय में चैंपियंस लीग में शामिल नहीं है। यूरोपा लीग में भी इस टीम को अपने पहले मैच में इसे 1-0 से हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद रोनाल्डो यूरोपियन क्लब फुटबॉल से दूरी बनाने का मन बना रहे हैं और सऊदी अरब के क्लब का ऑफर स्वीकार कर सकते हैं, जिसमें उन्हें हर साल (211 मिलियन यूरो) 1957 करोड़ रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
37 साल के रोनाल्डो का करियर बहुत लंबा नहीं बचा है। ऐसे में सऊदी अरब से मिलने वाली भारी भरकम सैलरी उन्हें आकर्षित कर सकती है। सऊदी अरब फुटबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष यसीर अल मिसेहल ने कहा है कि अगर, रोनाल्डो जैसे स्तर का खिलाड़ी उनके देश में खेलने के लिए आता है तो यह उनके लिए बहुत खुशी की बात होगी। इससे साफ है कि रोनाल्डो के लिए सऊदी के क्लब का ऑफर अभी भी खुला हुआ है।
अब खिलाड़ियों के ट्रांसफर की विंडो जनवरी के महीने में खुलेगी और इसकी पूरी संभावना है कि इस बार मैनचेस्ट यूनाइटेड का क्लब रोनाल्डो को जाने से नहीं रोकेगा।