फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Cristiano Ronaldo hat-trick: Ronaldo Manchester United becomes highets goal scorer for club and country with Hat-trick Against Tottenham in Premier League

Cristiano Ronaldo hat-trick: रोनाल्डो फुटबॉल इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी, 'मैन यू' के लिए 14 साल बाद लगाई हैट्रिक

Sun, 13 Mar 2022 09:45 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 13 Mar 2022 09:45 AM IST
सार

टोटेनहम के खिलाफ हैट्रिक के वक्त रोनाल्डो की उम्र 37 साल 35 दिन की रही। वह प्रीमियर लीग इतिहास में हैट्रिक गोल दागने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। 

विज्ञापन
Cristiano Ronaldo hat-trick: Ronaldo Manchester United becomes highets goal scorer for club and country with Hat-trick Against Tottenham in Premier League
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुर्तगाल और क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड (मैन यू) के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने शनिवार को प्रीमियर लीग में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने टोटेनहम हॉटस्पर के खिलाफ मैच में हैट्रिक गोल दागे और अपनी टीम के अगले चैंपियंस लीग टूर्नामेंट में खेलने की उम्मीदों को जिंदा रखा। रोनाल्डो के तीन गोल की बदौलत मैनचेस्टर यूनाइटेड ने टोटेनहम को 3-2 से हरा दिया। 
विज्ञापन


रोनाल्डो ने फुटबॉल में बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड
रोनाल्डो फुटबॉल इतिहास के सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। क्लब और देश को मिलाकर उनके अब कुल 807 गोल हैं। इस मामले में रोनाल्डो ने जोसेफ बिकन को पीछे छोड़ा। बिकन ने क्लब और देश के लिए किए गए गोल को मिलाकर 805 गोल दागे थे।
विज्ञापन

Cristiano Ronaldo hat-trick: Ronaldo Manchester United becomes highets goal scorer for club and country with Hat-trick Against Tottenham in Premier League
क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जोसेफ बिकन - फोटो : सोशल मीडिया
रोनाल्डो के फुटबॉल करियर की 59वीं हैट्रिक
रोनाल्डो के करियर की यह 59वीं हैट्रिक रही। रियल मैड्रिड और मैनचेस्टर यूनाइटेड समेत कई क्लबों के लिए खेल चुके रोनाल्डो के क्लब करियर की यह 49वीं हैट्रिक थी, जबकि 10 हैट्रिक उन्होंने देश के लिए खेलते हुए लगाई हैं। टोटेनहम के खिलाफ हैट्रिक के वक्त रोनाल्डो की उम्र 37 साल 35 दिन की रही। वह प्रीमियर लीग इतिहास में हैट्रिक गोल दागने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। 

इस मामले में पहले नंबर पर टेड्डी शेरिंघम हैं, जिन्होंने अगस्त 2003 में 37 साल 146 दिन की उम्र में हैट्रिक गोल दागे थे। वहीं, रोनाल्डो 37 साल से ज्यादा की उम्र में किसी प्रीमियर लीग मैच में एक से ज्यादा गोल दागने वाले तीसरे खिलाड़ी भी बन गए। इस मामले में पहले खिलाड़ी भी शेरिंघम थे। उन्होंने 37 साल की उम्र के बाद एक बार ऐसा किया था। वहीं, ग्राहम एलेक्जेंडर ने दो बार ऐसा किया था।
विज्ञापन

Cristiano Ronaldo hat-trick: Ronaldo Manchester United becomes highets goal scorer for club and country with Hat-trick Against Tottenham in Premier League
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया
14 साल बाद मैन यू के लिए लगाई हैट्रिक
रोनाल्डो ने मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए 14 साल दो महीने बाद हैट्रिक लगाई। इस क्लब के लिए पिछली हैट्रिक उन्होंने जनवरी 2008 में न्यूकासल के खिलाफ लगाई थी। प्रीमियर लीग इतिहास में किसी खिलाड़ी की दो हैट्रिक के बीच यह सबसे लंबा गैप है। रोनाल्डो ने 2008 में मैन यू क्लब छोड़ दिया था और पिछले साल ही दोबारा ज्वाइन किया है। टोटेनहम के खिलाफ रोनाल्डो ने 12वें, 38वें और 81वें मिनट में गोल दागा। 12वें मिनट में गोल दागते ही उन्होंने एक और उपलब्धि हासिल की।

रोनाल्डो ने मैच में हासिल की खास उपलब्धि
रोनाल्डो ने अब अपने प्रोफेशनल करियर के फुटबॉल के 15-15 मिनट के सभी सेगमेन्ट में 100 से ज्यादा गोल दागे हैं। फुटबॉल 90 मिनट का खेल है। 15-15 मिनट के सेगमेन्ट के हिसाब से कुल छह सेगमेन्ट बनते हैं और रोनाल्डो ने इन सभी छह सेगमेन्ट में 100 प्लस गोल किए हैं। 
 
कितने से
कितने मिनट में
कितने
गोल दागे
1-15 100
16-30 125
31-45 129
46-60 121
61-75 134
76-90 192
विज्ञापन

Cristiano Ronaldo hat-trick: Ronaldo Manchester United becomes highets goal scorer for club and country with Hat-trick Against Tottenham in Premier League
जश्न मनाते रोनाल्डो (बीच में) और उनके साथी खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
मैच का क्या रहा हाल?
टोटेनहम के खिलाफ मैच की बात करें तो इस जीत के साथ मैनचेस्टर यूनाइटेड ने प्रीमियर लीग में 400 मैच जीत लिए हैं। इस टूर्नामेंट में इतनी जीत हासिल करने वाली मैनचेस्टर यूनाइटेड पहली टीम है। इसमें से 23 जीत मैन यू ने टोटेनहम के खिलाफ हासिल की है। यह भी प्रीमियर लीग में किसी टीम के खिलाफ जीत के मामले में रिकॉर्ड है।

टोटेहनहम की आठ मैचों में पांचवीं हार
वहीं, टोटेनहम की यह प्रीमियर लीग में पिछले आठ मैचों में पांचवीं हार थी। इस दौरान टीम ने तीन मुकाबले जीते भी हैं। प्रीमियर लीग को में पिछले 20 मैच में टोटेनहम की टीम ने 12 मैच जीते हैं, जबकि तीन मुकाबले ड्रॉ रहे। टीम को पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा। मैनचेस्टर यूनाइटेड के खिलाफ मैच में टोटेनहम के लिए हैरी केन ने पेनल्टी पर गोल दागा। वहीं, हैरी मैग्वायर की किक मैन यू के खिलाड़ी से लगकर गोल पोस्ट में चली गई। यह मैन यू के लिए एक आत्मघाती गोल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed