फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Cristiano Ronaldo Calls himself the Greatest Goalscorer of all time, Lie Detector Test Responds

Football: 'क्या आप सर्वश्रेष्ठ गोल स्कोरर हैं?' झूठ पकड़ने वाली मशीन के सामने रोनाल्डो का जवाब सुन चौंक जाएंगे

Thu, 07 Sep 2023 04:32 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 07 Sep 2023 04:32 PM IST
सार

ग्रेटेस्ट फुटबॉलर ऑफ ऑल टाइम की यह बहस तो हमेशा जारी रहेगी, लेकिन रोनाल्डो ने बिनेंस के साथ साझेदारी की और कंपनी के साथ लाई डिटेक्टर टेस्ट में भाग लिया। 

विज्ञापन
Cristiano Ronaldo Calls himself the Greatest Goalscorer of all time, Lie Detector Test Responds
रोनाल्डो, मेसी और नेमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मौजूदा समय में इस बात को लेकर बहस चलती रहती है कि अर्जेंटीना के लियोनल मेसी सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर हैं या पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो। दोनों ने पिछले 20 वर्षों में फुटबॉल की दुनिया में राज किया है और कई अवॉर्ड जीते। हालांकि, पिछले साल मेसी ने अर्जेंटीना को फीफा विश्व कप जिताकर इस बहस को समाप्त करने की कोशिश की थी। हालांकि, सऊदी के फुटबॉल क्लब अल नस्र के लिए रोनाल्डो के रिकॉर्ड ट्रांसफर और उनके वहां जाने के बाद दुनियाभर के कई और स्टार फुटबॉलर्स के सऊदी पहुंचने पर एक बार फिर यह बहस ताजा हो गई है।
विज्ञापन

Cristiano Ronaldo Calls himself the Greatest Goalscorer of all time, Lie Detector Test Responds
रोनाल्डो का नाम 30 संभावितों में नहीं है, मेसी के पास आठवीं बार अवॉर्ड जीतने का मौका है - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ फैंस का मानना है कि दुनियाभर के फुटबॉलर्स रोनाल्डो के बनाए गए रास्ते पर चल रहे हैं। ग्रेटेस्ट फुटबॉलर ऑफ ऑल टाइम की यह बहस तो हमेशा जारी रहेगी, लेकिन रोनाल्डो ने बिनेंस के साथ साझेदारी की और कंपनी के साथ लाई डिटेक्टर टेस्ट में भाग लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Cristiano Ronaldo Calls himself the Greatest Goalscorer of all time, Lie Detector Test Responds
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया
उस इंटरव्यू में रोनाल्डो से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि वह सर्वकालिक महान गोलस्कोरर हैं, तो इस पर पुर्तगाल के कप्तान ने 'हां' में जवाब दिया। हालांकि, झूठ पकड़ने वाली मशीन ने जो जवाब दिया, उसने सभी को हैरान कर दिया। लाई डिटेक्टर टेस्ट मशीन ने भी रोनाल्डो के जवाब को सही बताया कि रोनाल्डो वाकई खुद को सर्वश्रेष्ठ गोल स्कोरर मानते हैं। रोनाल्डो ने अपने करियर में अब तक 850 से भी ज्यादा गोल किए हैं, जो कि एक विश्व रिकॉर्ड है। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में भी उनके नाम सबसे ज्यादा 123 गोल दागे हैं।
विज्ञापन

Cristiano Ronaldo Calls himself the Greatest Goalscorer of all time, Lie Detector Test Responds
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया
कई अन्य सवालों के साथ अल नस्र के फॉरवर्ड से यह भी पूछा गया कि क्या उन्हें विश्वास है कि पुर्तगाल विश्व कप जीत सकता है, जिस पर उन्होंने फिर से 'हां' में जवाब दिया। हालांकि, टेस्ट से पता चला कि वह वास्तव में झूठ बोल रहे थे, जिस पर रोनाल्डो ने जवाब दिया, "यह मशीन कितना निराशावादी है?" इसके बाद वह हंसने लगे। इंटरव्यू में रोनाल्डो से भी पूछा गया कि क्या वह कभी फास्ट फूड खाते हैं, तो उन्होंने कहा 'हर समय'। हालांकि, जब रोनाल्डो से पूछा गया कि क्या वह सोते समय खर्राटे लेते हैं, तो उन्होंने तुरंत जवाब दिया 'नहीं', लेकिन टेस्ट में झूठ पकड़ लिया गया। यानी वह खर्राटे लेते हैं। इससे पता चला कि गोल स्कोरिंग मशीन कहे जाने वाले रोनाल्डो वाकई इंसान हैं।

Cristiano Ronaldo Calls himself the Greatest Goalscorer of all time, Lie Detector Test Responds
लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया
फुटबॉल जगत के लिए सऊदी अरब के दरवाजे खोलने के बाद से क्रिस्टियानो रोनाल्डो का जीवन अल नस्र में शानदार गुजर रहा है। वह सर्वकालिक महान गोल-स्कोरर हैं या नहीं, इस पर हमेशा बहस होती रहेगी, लेकिन फुटबॉल में इस स्ट्राइकर के प्रभाव पर कभी सवाल नहीं उठाया जा सकता। रोनाल्डो के सऊदी अरब चले जाने के बाद फुटबॉलरों की एक बड़ी भीड़ सऊदी अरब मूव करने में लगी है। सऊदी अरब फुटबॉल ने यूरोपीय बाजार पर धावा बोल दिया। इस पर यूरोप के कई क्लब और मैनेजर चिंता जता चुके हैं। इस साल चैंपियंस लीग जीतने वाली टीम मैनचेस्टर सिटी के मैनेजर पेप गार्डियोला ने कहा था कि अगले कुछ महीने काफी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि कई फुटबॉल सऊदी का रुख कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed