फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   corona virus: Bhaichung Bhutia brings lack of testing kits in Sikkim to PM Modi's notice

स्वास्थ्यकर्मियों पर हमला करने वालों को सजा दो, सिक्किम को पीपीई और किट मिलें: भूटिया

Fri, 03 Apr 2020 11:37 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 03 Apr 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
corona virus: Bhaichung Bhutia brings lack of testing kits in Sikkim to PM Modi's notice
भूटिया - फोटो : getty

पूर्व भारतीय फुटबॉल कप्तान बाईचुंग भूटिया ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उन लोगों को सजा देने का अनुरोध किया, जिन्होंने इंदौर में स्वाथ्यकर्मियों की टीम पर हमला किया था। साथ ही उन्होंने सिक्किम में कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए परीक्षण किट कमी की बात भी की।

विज्ञापन


भूटिया ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखे पत्र में कहा, ‘मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का अनुरोध करता हूं, जिन्होंने इंदौर में कोविड-19 के खिलाफ मुहिम में लगे डॉक्टरों पर हमला किया।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों को जरूरी उपकरण मुहैया कराए जाने चाहिए क्योंकि वे इससे सबसे ज्यादा करीब रहते हैं। 43 वर्ष का यह पूर्व कप्तान उन 40 खिलाड़ियों के ग्रुप का भी हिस्सा था, जिन्होंने करीब एक घंटे तक प्रधानमंत्री से वीडियो कॉल पर बात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के लिए 107 मैच खेल चुके इस स्टार स्ट्राइकर ने कहा, ‘स्वास्थ्यकर्मियों के काम की विशेष प्रशंसा की जानी चाहिए और उनका ध्यान रखा जाना चाहिए क्योंकि वे संक्रमण के इतने नजदीक रहते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘उन्हें पूरे भारत में उचित पीपीई (निजी सुरक्षा उपकरण) और एन 95 मास्क मुहैया कराए जाने चाहिए।’


भूटिया ने लिखा, ‘इस वायरस को रोकने के लिए जांच सबसे जरूरी है। हमें हर किसी को स्क्रीन करने की जरूरत है। सिक्किम, उत्तरी बंगाल और पूर्वोत्तर में परीक्षण किट और पीपीई की बहुत कमी है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed